एक्सप्लोरर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर को मिला RCP सिंह का साथ, क्या है दोनों के एक सुर के मायने? पढ़ें पूरी खबर

RCP Singh Statement: गुरुवार को आरसीपी सिंह ने मीडिया को बयान दिया है. इसके पहले प्रशांत किशोर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात कही थी.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में यात्रा पर हैं. लोगों के बीच जाकर वे अपनी बात रख रहे हैं. इस बीच प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) का साथ मिलता नजर आ रहा है. हालांकि मुद्दा अलग है. प्रशांत किशोर के बाद अब आरसीपी सिंह ने भी बिहार में शराबबंदी की नीति को समाप्त करने की मांग कर दी है. गुरुवार को आरसीपी सिंह ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत पर बयान दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान को निंदनीय, गैर संवेदनशील और गैर जिम्मेदाराना बताया. यह भी कहा कि शराबबंदी की नीति को तत्काल समाप्त करें.

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को इस तरीके का बयान नहीं देना चाहिए. यह आवेश में आकर दिया गया बयान है. गुस्से में दिया गया बयान है. आक्रोश में दिया गया बयान है. किस पर दिखा रहे हैं ये? आरसीपी सिंह ने कहा कि जिसने शराब पी और मर गया तो चला गया? कैसे चला गया? जिस चीज को आपने बंद किया वो बिहार में उपलब्ध हुआ. कहा कि आपको (नीतीश कुमार) जो ये गुस्सा आ रहा है तो गुस्सा करना बंद कर दीजिए. जो अवैध शराब का कारोबार हो रहा है इसको भी बंद करिए. इसका एक ही तरीका है कि जो शराबबंदी की नीति लागू की है उसको तत्काल समाप्त करिए.

प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

जन सुराज पदयात्रा के 75वें दिन गुरुवार को प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द रहने वाले लोग खुद शराब पीते हैं. फिर नीतीश कुमार के सामने लंबी-लंबी बातें करते हैं. जो भी नीतीश कुमार को जानते हैं वे सब इस बात से परिचित हैं कि उनके इर्द-गिर्द जो अफसर रहते हैं वे शराब पीते हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बड़ी हास्यास्पद बात है किसी राज्य का मुख्यमंत्री किसी जिले के डीएम एसपी को बुलाकर कहते हैं कि आप कसम खाएं कि आप शराब का कारोबार करने वाले लोगों को पकड़ कर कार्रवाई करेंगे. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगले 48 घंटे में नीतीश कुमार को ये कानून वापस ले लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Ravi Shankar Prasad Comment: 'नीतीश बाबू दिल्ली भूल जाइए... पहले पटना संभालिए', रविशंकर प्रसाद का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget