एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर का पहला चुनावी टेस्ट, बिहार में इस सीट से उपचुनाव लड़ेगा जन सुराज

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर मंगलवार (03 सितंबर) को एक दिवसीय दौर पर कैमूर पहुंचे थे. कहा कि अबकी बार चुनाव में वह खुद आकर जन सुराज के उम्मीदवार के लिए रणनीति बनाएंगे और जिताकर विधानसभा भेजेंगे.

Prashant Kishor News: जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भले 243 सीटों पर किस्मत आजमाएंगे, लेकिन अभी से ही वो टेस्ट खेलने के लिए तैयार हो गए हैं. मंगलवार (03 सितंबर) को एक दिवसीय दौर पर प्रशांत किशोर कैमूर पहुंचे. पीके ने भभुआ स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि रामगढ़ सीट से जन सुराज उपचुनाव लड़ेगा. 

चुनाव लड़ने के साथ जीत का भी किया दावा

प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी रामगढ़ उपचुनाव में जन सुराज का उम्मीदवार उतरेगा और निश्चित तौर पर जीतेगा भी. पीके ने कहा कि कैमूर की ज्यादातर सीटों पर अब तक कुछ ही परिवार के लोग चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं. अबकी बार चुनाव में वह खुद आकर जन सुराज के उम्मीदवार के लिए रणनीति बनाएंगे और उसको जिताकर विधानसभा भेजेंगे. कहा कि अब रामगढ़ की जनता किसी नेता के बेटे के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के लिए वोट करेगी.

'बी' टीम कहने पर आरजेडी को दिया जवाब

आरजेडी की ओर से प्रशांत किशोर को बीजेपी का 'बी' टीम बताए जाने पर पीके ने जवाब दिया. कहा कि बिहार के मुसलमान आरजेडी के लालटेन के केरोसिन तेल हैं. मुसलमान को बीजेपी का डर दिखाकर आरजेडी के लोग वोट ले रहे हैं. आरजेडी बीजेपी का मुझे 'बीट टीम कहती है, बीजेपी मुझे जेडीयू की 'बी' टीम कहती है, लेकिन हम जनता के 'बी' टीम हैं. जब जेडीयू जैसे मरे हुए दल के रणनीतिकार थे और वह जीत गई तो जन सुराज पार्टी भी इस बार जीतेगी. 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. प्रशांत किशोर जिसके साथ रहा वह हारा नहीं है. 

प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया आरजेडी के शासनकाल की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि लालू राज में अपराधियों का जंगलराज था. वह लोगों को अंधेरे में लूटते थे. किसी का उनको डर नहीं था. आज नीतीश कुमार के राज में अधिकारियों का जंगलराज है जो कलम के दम पर लोगों को लूट रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को दिया 'खुला' चैलेंज, स्वीकार करेंगे लालू के 'लाल'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget