एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर का PM मोदी पर बड़ा हमला, बिहार दौरे के पीछे का 'मकसद' बताया

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 10-12 साल से लोग देख रहे हैं कि घोषणा होती है लेकिन कुछ होता नहीं है. पीएम को बताना चाहिए कि बिहार के बच्चों का पलायन कब रुकेगा?

Prashant Kishor News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) बिहार यात्रा पर हैं. सीवान में कार्यक्रम है. पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा हमला किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम मोदी पहली बार नहीं आ रहे हैं. यात्रा का मकसद बताते हुए कहा कि पहले भी हम लोगों ने बताया है कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री एक बार नहीं, पांच बार नहीं, 10 बार आएंगे, लेकिन बिहार के लिए नहीं आ रहे हैं, बिहार के भले के लिए नहीं आ रहे हैं, बिहार के विकास के लिए नहीं आ रहे हैं, वह बीजेपी और एनडीए के लिए वोट मांगने आ रहे हैं. 

पीके ने कहा कि बिहार की जनता को वह क्या देंगे नहीं देंगे यह तो भविष्य की बात है, लेकिन यह बात तो सत्य है कि पीएम मोदी का जो कार्यक्रम हो रहा है उसका खर्च बिहार सरकार दे रही है. बिहार के लोग दे रहे हैं. जहां तक बात हो गई मढ़ौरा में लोकोमोटिव फैक्ट्री की तो फैक्ट्री तो पहले से है. मढ़ौरा में चीनी मिल है उस पर बोलना चाहिए. मढ़ौरा एक औद्योगिक शहर था उस पर बोलना चाहिए. 

पलायन और रोजगार पर पीके ने उठाया सवाल

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 10-12 साल से लोग देख रहे हैं कि घोषणा होती है लेकिन कुछ होता नहीं है. पीएम को बताना चाहिए कि बिहार के बच्चों का पलायन कब रुकेगा? कम से कम इतनी फैक्ट्रियां कब लग जाएंगी कि बिहार के लोगों को 10 हजार रुपये के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा?

जन सुराज के संस्थापक ने कहा, "जिस तरह से मोदी जी गुजरात में बात करते हैं उस तरह से मोदी जी जिस दिन बिहार में बात करेंगे तो बिहार के लोग संज्ञान लेंगे. पीएम मोदी दिल्ली में बैठें या बिहार आएं, यहां के लोगों की तो यही उम्मीद है कि पिछले 15 साल से हम लोग मोदी जी के नाम पर वोट दे रहे हैं. बिहार से 30 से ज्यादा सांसद भेजे गए हैं. इसी उम्मीद से भेजा गया है कि बिहार जो देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है यहां की भी स्थिति बदले. यहां पर भी बच्चों के लिए रोजगार हो. सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र में फैक्ट्री न लगे. हम लोगों के बच्चे गुजरात और महाराष्ट्र में जाकर मजदूर न बनें. बिहार के लोगों की यही अपेक्षा है. बिहार के लोगों का पलायन रुक जाए."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget