एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव की यात्रा से पहले प्रशांत किशोर ने घेरा, कहा- 'नीतीश कुमार ने झटक दिया और...'

Prashant Kishor Attacked on Tejashwi Yadav Yatra: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि मैं उनकी तरह सिपाही-पुलिस लेकर यात्रा नहीं कर रहा हूं.

Prashant Kishor News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) 17 अगस्त से बिहार यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. इस पर प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए हमला किया है. शुक्रवार (02 अगस्त) को बयान जारी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने झटक दिया और सरकार से बाहर हो गए तो अब जनता की याद आ रही है. मैं उनकी तरह सिपाही-पुलिस लेकर यात्रा नहीं कर रहा हूं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका कोई दल नहीं है और वो किसी से वोट नहीं मांग रहे हैं. उन्होंने कहा, "प्रशांत किशोर ये नहीं कह रहे हैं कि हमको जिताकर मुख्यमंत्री बना दीजिए. प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा इसलिए चला रहे हैं ताकि बिहार की जनता के अंदर जागरूकता फैले, जनता जात-पात से उठकर अपने बच्चों की चिंता करते हुए वोट दे."

तेजस्वी और अपनी यात्रा में पीके ने बताया फर्क

आगे कहा, "मेरे और उनके पदयात्रा के उद्देश्य में फर्क है. मैं पिछले 18 महीने से पदयात्रा ही कर रहा हूं. बाकियों की तरह एक दिन रैली और दूसरे दिन वोट नहीं मांग रहा और न ही तीसरे दिन चुनाव लड़ने की योजना बना रहा हूं. मैं बाकियों की तरह सिपाही-पुलिस लेकर भी नहीं चल रहा हूं."

पीके ने सीएम नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती

आगे प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी. कहा कि वो (नीतीश कुमार) अपने अगल-बगल सुरक्षा हटाकर बिहार के किसी एक गांव या पंचायत में पैदल चलकर दिखा दें. नीतीश कुमार में दम नहीं है कि वो किसी पंचायत में बिना सुरक्षा बल के पैदल चल लें. मैं 18 महीने से बिना सुरक्षा बल के पैदल गांव में चल रहा हूं और लोगों को जागरूक कर रहा हूं कि अपने लिए न सही अपने बच्चों के लिए जागरूक बनिए.

यह भी पढ़ें- बिहार में आरक्षण पर नीतीश कुमार की बढ़ी टेंशन, भड़के तेजस्वी यादव ने कहा- 'अब कोई नहीं बोल रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget