एक्सप्लोरर

केला खाया… जूस पीकर आमरण अनशन तोड़ा, अब प्रशांत किशोर ने 'आश्रम' से शुरू किया सत्याग्रह

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे थे. पीके ने कहा कि बिहार में सिर्फ छात्रों की समस्या की बात नहीं होगी. पूरे बिहार की समस्या को सुधारने के लिए वे सत्याग्रह करेंगे.

Prashant Kishor News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार (16 जनवरी, 2025) को गंगा में डुबकी लगाकर अपना आमरण अनशन तोड़ दिया. उन्होंने हवन भी किया. दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे थे. इसके बाद एलसीटी घाट के किनारे जन सुराज के कैंप में अपने संबोधन से पहले उन्होंने केला खाया और जूस पीकर अनशन तोड़ा. कहा कि 14 दिनों से छात्रों के संघर्ष के समर्थन में उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया था.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीपीएससी के छात्रों ने सरकार को काफी समय दिया. राज्यपाल से लेकर मुख्य सचिव ने छात्रों की समस्या को सुना मगर किसी ने कुछ नहीं किया. अब न्यायालय पर भरोसा है. पीके ने कहा कि बिहार में सिर्फ छात्रों की समस्या की बात नहीं होगी. पूरे बिहार की समस्या को सुधारने के लिए वे सत्याग्रह करेंगे. उन्होंने कहा, "आज से मैं यहां से सत्याग्रह शुरू करने जा रहा हूं. 'बिहार सत्याग्रह आश्रम' इस स्थल का नाम दिया गया है."

एक लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार से अनुमति लेकर जिनकी जमीन पर टेंट लगा है उनको किराया देकर उन्होंने व्यवस्था बनाई है. बिहार का कोई भी व्यक्ति हो वो यहां आकर अपनी आवाज रख सकता है. उन्होंने कहा कि इस 'आश्रम' (कैंप) को शुरू करने के पीछे एक संकल्प ये है कि आने वाले आठ सप्ताह में एक लाख युवाओं को यहां लाकर सत्याग्रह की ताकत और उसके द्वारा बिहार के समाज की चेतना को पुनर्जीवित करने के लिए यहां से प्रशिक्षित करेंगे. युवा जाएं और बिहार के समाज को जगाएं बताएं समझाएं कि जातीय धार्मिक उन्माद में पड़कर जब तक वोट देते रहोगे तब तक इसी तरह की संवेदनशील व्यवस्था को झेलना पड़ेगा.

पीके ने कहा कि एक बार अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए, शिक्षा के लिए, रोजगार के लिए, बिहार में पलायन बंद हो इसके लिए, किसानों की समृद्धि के लिए, महिलाओं को रोजगार मिले इसके लिए, इन संकल्पों के साथ ये रास्ता युवाओं को मिले कि सत्याग्रह के जरिए इसे कैसे पूरा किया जा सके. अगले आठ सप्ताह तक वे यहीं रहेंगे और उन युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे. 

कैंप को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि हम यहां पर रैली और धरना नहीं करेंगे. सत्य का राज हो, लोकतंत्र पैदा हो, लाठीतंत्र समाप्त हो इसलिए सत्याग्रह की शुरुआत की जा रही है. आने वाले समय में 5000 लोगों के यहां पर रहने की व्यवस्था की जाएगी. छात्र यहां पर आकर पढ़ेंगे जो गंगा किनारे पढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें- 70th BPSC Re-Exam: बीपीएससी अभ्यर्थियों की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, एक घंटे 20 मिनट चली बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget