एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं की मारपीट पर भड़के प्रशांत किशोर, अमित शाह से कहा- 'जब बच्चे मारे गए तब आप...'

राज ठाकरे की एमएनएस कार्यकर्ताओं की मराठी नहीं बोलने पर मारपीट किए जाने पर प्रशांत किशोर ने निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि अमित शाह ने इसपर कोई बयान क्यों नहीं दिया?

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित सीतामढ़ी दौरे पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अमित शाह, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी चुनाव के अलावा एक रात भी बिहार में नहीं गुजारते हैं. प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में मंगलवार (6 अगस्त) को सीतामढ़ी के डुमरा फुटबॉल ग्राउंड में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे. 

उन्होंने राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''बिहार की जनता की ओर से मेरा अमित शाह से सवाल है कि महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है और बिहार के युवाओं को वहां के लुंपेन एलिमेंट्स ने मारा है. अमित शाह ने इसपर कोई बयान क्यों नहीं दिया? बिहार के बच्चे जब महाराष्ट्र में मारे गए तब आप मुंह नहीं खोल रहे थे, अब वोट लेने के लिए सीतामढ़ी में आकर भाषण देंगे. इसे कोई मानने वाला नहीं है.'' 

SIR पर प्रशांत किशोर क्या बोले?

चुनाव आयोग के SIR मामले में बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी के कहने पर चुनाव आयोग यहां के गरीब-वंचित और मुसलमानों का नाम काटने की कोशिश कर रहा है. लेकिन किसी को डरने की जरूरत नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर आपके पास आधार है तो आपको वोट देने का अधिकार है. चुनाव आयोग किसी की नागरिकता तय नहीं कर सकता है. जिनका नाम कटेगा, उनके लिए हमलोग लड़ेंगे, लेकिन नाम कटने के बाद भी जितने लोग बच जायेंगे, वही बीजेपी को हराने के लिए काफी हैं.

डोमिसाइल नीति पर भी दिया बयान

प्रशांत किशोर ने आगे बिहार में डोमिसाइल नीति लागू होने को बिहार सरकार का झूठा प्रचार बताया. उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बेवकूफ़ बना रही हैं. बिहार में अभी सिर्फ TRE-4 के लिए डोमिसाइल में बदलाव को सूचित किया गया है. इससे पहले 3 लाख शिक्षकों की बहाली हो गई, जिसमें ज्यादातर बिहार से बाहर के लोगों का हो गया. 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने की लालच में डोमिसाइल नीति बदली और बिहार के बच्चों का हक छीनकर दूसरे राज्य के लोगों को बिहार में नौकरी दे दिए. अब बिहार में विधानसभा चुनाव है तो कह रहे हैं कि TRE-4 में डोमिसाइल के लिए बदलाव किया जाएगा. लेकिन यह नहीं बता रहे कि इसमें कितना परसेंट बिहार के लोग रहेंगे. अगर डोमिसाइल लागू हो रहा है तो बिहार के सौ प्रतिशत बच्चों को नौकरी मिलना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि बिहार के युवाओं को समझना होगा कि जन सुराज के सिर्फ खड़े होने भर से डरकर यह सब हो रहा है. अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बन गई तो फिर जनता के लिए क्या-क्या फायदा होगा. सरकार की घोषणाओं का क्रेडिट कोई भी ले, लेकिन बिहार के लोग जानते हैं कि 20 साल से कुछ नहीं हो रहा था. अब सरकार के मन में लोगों का डर है कि पेंशन बढ़ रहा है, मानदेय बढ़ रहा है और डोमिसाइल नीति बदल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget