एक्सप्लोरर

Pawan Singh: 'पवन त पवन हइए है, कौन...', पावरस्टार ने PM मोदी का नाम लेकर कह दी बड़ी बात

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि वो पवन सिंह को मनाएंगे. अब पवन सिंह का कहना है कि पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता. जनता से बड़ी कोई शक्ति नहीं है.

Lok Sabha Elections: 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार में कई ऐसी सीटें हैं जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं. दूसरे चरण में पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव को लेकर सियासी माहौल गर्म है तो उधर सातवें चरण में काराकाट सीट से पवन सिंह सुर्खियों में हैं. पवन सिंह लगातार कहते आ रहे हैं कि वो अपनी मां के आशीर्वाद से चुनावी मैदान में हैं और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे. पवन सिंह ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि वो 9 मई को नामांकन करेंगे.

दरअसल, पवन सिंह को लेकर कहा जा रहा था कि बीजेपी उन्हें मनाने में लगी है और मनोज तिवारी इसके लिए खुद लगे हैं. हालांकि पवन सिंह ने साफ कह दिया है कि पीछे हटने का सवाल ही नहीं है. पवन सिंह ने भोजपुरी में कहा, "ध्यान ना देबs विकास के काम पर तs कब ले जिताई जनता मोदी के नाम पर". इस दौरान पवन सिंह ने कहा कि मां ने जो आदेश दिया है उसे वह हर हाल में पूरा करेंगे और चुनावी मैदान से अब पीछे नहीं होंगे.

'पवन त पवन हइए है, कौन रोक सकता है...'

पत्रकारों से बात करते हुए पवन ने कहा, "पवन त पवन हइए है, कौन रोक सकता है." बता दें कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि वो पवन सिंह को मनाएंगे. पवन सिंह राष्ट्रवादी हैं. भटक गए हैं. इस पर पवन सिंह ने कहा कि पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि जनता से बड़ी कोई शक्ति नहीं है.

'खेसारी छोटा भाई है... जरूर आएगा'

पवन सिंह ने आगे कहा कि काराकाट लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय ही नामांकन करेंगे. उनके साथ जनता का आशीर्वाद है. काराकाट में जो आशीर्वाद मिल रहा है, उससे वह गदगद हैं. यह भी कहा कि कलाकार की कोई जाति नहीं होती. उन्होंने कहा कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र में फिल्म इंडस्ट्रीज के माध्यम से रोजगार मिलेगा. शिक्षा और विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं. खेसारी लाल यादव को लेकर कहा कि वह छोटा भाई है. चुनाव प्रचार करने आएगा. छोटे भाई को जरूर बुलाएंगे.

यह भी पढ़ें- Patna Fire Update: पटना अगलगी मामले में 2 होटल मालिकों पर FIR, 13 लोग अभी भर्ती, सामने आई हादसे की बड़ी लापरवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget