एक्सप्लोरर

Anant Singh: 2025 में अनंत सिंह किस पार्टी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? दिया चौंकाने वाला जवाब

Anant Singh News: पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार (30 अप्रैल) को अपने गांव लदमा में थे. शादी के मौके पर पैरोल पर बाहर आए थे. अनंत सिंह ने दावा किया है कि 10-20 दिन में वे जेल से बाहर आ जाएंगे.

Anant Singh News: बिहार में इस साल (2025) के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. राजनीतिक दलों के नेता एक तरफ जहां तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह निश्चिंत हैं. बीते बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को वे अपने गांव लदमा में थे. एक दिन की पैरोल पर वे बेऊर जेल से बाहर आए थे. रिश्ते में लगने वाली उनकी पोती की शादी थी. इस मौके पर उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है. 

इस सवाल पर कि उम्मीद है कि चुनाव के पहले आप जेल से बाहर आ जाएंगे? इस पर अनंत सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि 10-20 दिन में ही आ जाएंगे. हाईकोर्ट में मामला है. एक और सवाल पर कि विधानसभा चुनाव होने वाला है तो टिकट क्या जेडीयू से लेंगे? इस पर बाहुबली अनंत सिंह ने कहा कि टिकट के लिए हमको क्या पूछना है? इस दौरान उनसे कुछ और भी सवाल पूछे गए लेकिन उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया. कहा कि शादी का माहौल है तो शादी की बात की जाए.

अनंत सिंह ने क्यों दिया इस तरह का बयान?

बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अभी मोकामा से विधायक हैं. उनसे पहले अनंत सिंह ही विधायक थे. जब वे जेल गए और उनकी सदस्यता रद्द हुई तो उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी को जीत मिल गई. बाहुबली अनंत सिंह का उनके इलाके में इतना दबदबा है कि वह बिना किसी पार्टी के समर्थन के भी जीत की ताकत रखते हैं. यही वजह है कि उन्होंने इस तरह का बयान दिया कि किसी पार्टी से टिकट की जरूरत नहीं है.

किस मामले मे जेल में बंद हैं बाहुबली अनंत सिंह?

गौरतलब हो कि इसी साल जनवरी के महीने में अनंत सिंह जेल गए थे. मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में दो पक्ष सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह के समर्थकों में गोलीबारी हुई थी. इस मामले में उन पर पचमहला थाने में केस हुआ था. दावा किया गया था कि 100 राउंड से अधिक गोलीबारी की गई है. सोनू को गिरफ्तार किया गया था. बाद में अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया था. अनंत सिंह के सरेंडर करने के बाद जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था. अब उन्होंने दावा किया है कि 10-20 दिन में बाहर आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें- जाति जनगणना: RJD ने क्रेडिट लेकर मनाया जश्न तो भड़की JDU, बात सुनकर तमतमा जाएंगे तेजस्वी यादव

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget