एक्सप्लोरर

तेजस्वी के ट्रैक्टर चलाने पर शुरू हुई सियासत, नीतीश सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने पूछा- लाइसेंस है या नहीं ?

मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के ट्रैक्टर चलाने और निशाना साधते हुए कहा कि ट्रैक्टर कृष्णा राय जी का है और ट्रैक्टर चला रहे आप हैं, तो बिहार की जनता को यह बताइए मीडियम गुड व्हीकल का लाइसेंस है कि नहीं?

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है. ऐसे में राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को कृषि बिल के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना की सड़कों पर ट्रैक्टर दौड़ाया था. इस दौरान तेज प्रताप यादव ट्रैक्टर की छत पर सवार हुए थे. अब जेडीयू तेजस्वी यादव से ट्रेक्टर चलाने का लाइसेंस मांग रही है. साथ ही तेज प्रताप यादव के ट्रैक्टर की छत पर बैठने को जेडीयू मोटर व्हैकिल एक्ट का उलंघन बताया है.

मंत्री नीरज कुमार ने कही यह बात

बिहार के सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने कहा, " विपक्ष के नेता धारा 420 के आरोपी तेजस्वी यादव, आपके आंदोलन में भी फर्जीवाड़ा शुरू हो गया. ट्रैक्टर है कृष्णा राय जी का और ट्रैक्टर चला रहे हैं आप, तो बिहार के जनता को यह बताइए मीडियम गुड व्हीकल का लाइसेंस है कि नहीं? और आपके भाई जो छतरी पर बैठ चढ़ गए, वह मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179 के तहत अपराध है. क्या अपराध आपका राजनैतिक कुसंस्कार है? बिहार की जनता इस बात को जानती है ट्रैक्टर दूसरे का है, लाइसेंस है कि नहीं? उनके भाई कानून का उल्लंघन करते हैं और आपके माता पिता तो नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाने के स्पेशलिस्ट माने ही जाते हैं.

आरजेडी ने कहा- जनता के हाथ में फैसला

जेडीयू के आरोपों का खंडन करते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू तेजस्वी यादव की फोबिया से ग्रसित है. जिस तरह से किसान बिल के विरोध में किसान तेजस्वी के समर्थन में सड़कों पर उतरे उससे ये घबरा गए हैं आरोपों का क्या है पहले भी इस तरह के हमले होते रहे हैं अब चाहे नाम को लेकर हो या बस पर बैठने या फिर मिट्टी घोटाले का आरोप. अब तो सबकुछ जनता की अदालत में है जिससे घबराकर ये आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. लेकिन आखिरी फैसला जनता जनार्दन करेगी. बहरहाल, चुनावी दंगल में इस तरह के नजारे और भी देखने को मिलेंगे. अब कौन किसपर कितना भारी पड़ेगा ये तो वक्त ही तय करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget