एक्सप्लोरर

Holi 2022: होली के रंग में भंग डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, पटना प्रशासन ने कर रखी है पूरी तैयारी

Patna News: पटना एसएसपी ने बताया कि लगातार पटना के कई इलाकों में श्वान दस्ता के साथ टीम संदिग्ध स्थलों की जांच में जुटी हुई है. ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में होली के दौरान शराब पीकर कोई हुड़दंग ना करे व बाइकर्स सड़कों पर मनमानी न करें, इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. होली के दौरान शहर की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम के संबंध में जानकारी देते हुए पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि होली में सुरक्षा और शराब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर धावा दल का गठन किया गया है. यह धावा दल लगातार पटना के अलग-अलग इलाकों में होटल और संदिग्ध स्थलों की चेकिंग में लगा रहेगा. दूसरी ओर एंटी लीक्वर टास्क फोर्स की 12 टुकड़ियां लगातार शराब माफियाओं और शराबियों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई करेगी.

ड्रोन की मदद से रखी जा रही है नजर

पटना एसएसपी ने बताया कि लगातार पटना के कई इलाकों में श्वान दस्ता के साथ टीम संदिग्ध स्थलों की जांच में जुटी हुई है. ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. जिन इलाकों में मालवाहक वाहनों के रुकने और उसके लोड होने की प्रक्रिया होती है, उन इलाकों में श्वान दस्ते के साथ टीम लगातार अपनी नजर बनाए हुए है. ड्रोन की मदद से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

Bihar Politics: जानिए कौन हो सकते हैं बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष, आलाकमान के पास पहुंच गया नाम

एसएसपी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए होली के पहले ही इस अभियान को चलाने का दिशा निर्देश दिया गया है. इससे पूर्व दियारा इलाके में ड्रोन के जरिए कई हजार लीटर अवैध शराब की खेप बरामद कर, उसे नष्ट करने का कार्य किया गया है.

क्विक रिस्पॉन्स टीम है तैनात

पटना एसएसपी ने बताया कि होली पर्व के दौरान तेज रफ्तार में सड़कों पर चलने वाले बाइकर्स पर नकेल कसने के लिए हाल के दिनों में एक बैठक की जाएगी. इस बैठक के दौरान सभी संदिग्ध स्थलों को चिन्हित कर उन स्थलों पर मुकम्मल पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

अटल पथ और एम्स-दीघा रोड में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ने वाले बाईकर्स पर नकेल कसने के लिए क्यूआरटी टीम तैनात की जाएगी. इस वर्ष होलिका दहन और शब-ए-बरात एक ही दिन हो रहा है, इसको लेकर पटना पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. आम लोगों को इस पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसको लेकर पटना पुलिस की टीम ने होली से पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Arms License: बिहार में अब मुखिया रखेंगे हथियार, जानें किसे मिलेगा बंदूक के लिए लाइसेंस, पढ़ें महत्वपूर्ण बातें

Fodder Scam: लालू यादव को जेल में ही मनानी पड़ेगी होली, जमानत याचिका पर अब एक अप्रैल को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget