एक्सप्लोरर

Fodder Scam: लालू यादव को जेल में ही मनानी पड़ेगी होली, जमानत याचिका पर अब एक अप्रैल को होगी सुनवाई

लालू यादव की जमानत याचिका पर आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है. उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इस मामले में 4 मार्च को भी सुनवाई हुई थी.

पटना: चारा घोटाले (Fodder Scam) के सबसे चर्चित मामले डोरंडा कोषागार केस में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत पर आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में लालू की याचिका को स्वीकार कर लिया गया है. दरअसल लालू के वकील ने सुनवाई के दौरान अदालत में सभी जरूरी दस्तावेज पेश किए जिन्हें स्वीकार कर लिया गया. इसके साथ ही निचली अदालत से रिकॉर्ड की मांग की गई है. अब एक अप्रैल को केस की फाइनल सुनवाई होगी. 

गौरतलब है कि इस मामले में पिछली बार भी चार मार्च को सुनवाई हुई थी लेकिन फैसले से पहले मामला दस्तावेजों को लेकर लटक गया था. कोर्ट को याचिका में कुछ खामियां दिखीं. इसके बाद उसे पूरा करने के लिए कहा गया और 11 मार्च को अगली तारीख दी गई थी. 

डोरंडा कोषागार मामले में सजायाफ्ता हैं लालू

बता दें कि लालू चारा घोटाले के सबसे चर्चित डोरंडा कोषागार मामले में 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में सजा काट रहे हैं. उन पर पांच साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया गया था. इस फैसले को उन्होंने कोर्ट में चुनौती दी थी. इसी पर आज सुनवाई हुई है.

लगातार बिगड़ रही लालू यादव की सेहत

इधर लालू यादव की तबीयत लगातार खराब चल रही है. वे रिम्स (RIMS) के पेइंग वार्ड में हैं. डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव की किडनी लगातार खराब होती जा रही है. डायलिसिस जरूरी है, उनकी किडनी 80 फीसद से ज्यादा खराब हो चुकी है. जमानत में बीमारी का भी हवाला दिया गया है. डॉक्टरों ने कह दिया है कि अगर किडनी की स्थिति यूं ही बनी रही तो जल्द ही डायलिसिस भी करवाना पड़ सकता है.

Bihar Government Jobs: फिर होगी 50 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती, इंटर पास छात्राओं को सीधे 25 हजार, विजय चौधरी का एलान

कई बीमारियों से जूझ रहे हैं लालू यादव

लालू यादव कई अन्य बीमारियों जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी, दांत जैसी कई बीमारियों से ग्रसित हैं. कुछ दिनों पहले ही दांत का रूट कैनाल ट्रीटमेंट किया गया है. बता दें कि चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में पांच साल की सजा मिली है और 60 लाख रुपये का  जुर्माना लगा है.

ये भी पढ़ें

Holi 2022: इस बार होली पर यह गाना नहीं सुना तो क्या सुना! कमाल की है त्रिधा चौधरी और पावर स्टार पवन सिंह की जोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget