एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: बिहार को मिली तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें

Vande Bharat: प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को वर्चुअली बिहार के लोगों की सुविधाओं के लिए कई सौगातें दीं. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह एतिहासिक दिन है.

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार (12 मार्च) को देश को रेल परियोजनाओं की कई सौगातें दी हैं. इसमें बिहार को भी सौगातें मिली हैं. पटना को दो जबकि बिहार को तीन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सौगात मिली है. एक ट्रेन पटना से गोमतीनगर के बीच चलेगी तो दूसरी ट्रेन पटना से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी. इसके अलावा कोडरमा-गया-डीडीयू के रास्ते रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरेगी. इस कार्यक्रम में वर्चुअली बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी शामिल हुए.

पटना जंक्शन पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नितिन नवीन की मौजूदगी में ट्रेन को रवाना किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली बिहार के लोगों की सुविधाओं के लिए कई सौगातें दीं. शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण की जाने वाली रेल परियोजनाओं में पूर्व मध्य रेल की 13,228 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं.

प्रधानमंत्री ने नरकटियागंज में 50 करोड़ की लागत वाली वॉशिंग पिट लाइन के साथ कोचिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण का शिलान्यास किया. इसी तरह 5,423 करोड़ रुपये की लागत से ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की न्यू चिरैला पाथु-न्यू सोननगर-न्यू डीडीयू रेलखंड को राष्ट्र को समर्पित किया. आरा और मुजफ्फरपुर में वॉशिंग पिट लाइन, 16 गुड्स शेड, 1,329 करोड़ रुपये की लागत वाली 4 गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल, पटना, दरभंगा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर भारतीय जनऔषधि केंद्र एवं 68 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री की ओर से किया गया.

रविशंकर प्रसाद ने बताया एतिहासिक दिन

उधर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह एतिहासिक दिन है. 10 वंदे भारत चलाई गई है. पटना के लिए संतोष की बात है कि यहां से वंदे भारत अयोध्या जा रही है. रेलवे के माध्यम से देश का विकास कैसे हो यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही है. उन्होंने देश की चिंता की और बिहार की चिंता की. सीएए का नियम बन गया है इसके लिए गृह मंत्री और प्रधानमंत्री का धन्यवाद. बड़ी विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि सीएए देश के अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहारशरीफ से अस्थावां रेल लाइन का PM मोदी ने किया लोकार्पण, अब जल्द दौड़ेगी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget