एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहारशरीफ से अस्थावां रेल लाइन का PM मोदी ने किया लोकार्पण, अब जल्द दौड़ेगी ट्रेन

Bihar Sharif to Asthawan Rail Line: अस्थावां स्टेशन पर कार्यरत प्रभारी मैनेजर चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि इस रेलखंड पर फिलहाल एक मेमू ट्रेन बिहारशरीफ से अस्थावां तक चलाई जाएगी.

नालंदा: बिहारशरीफ से अस्थावां के बीच ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू होगा. मंगलवार (12 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अस्थावां रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया. इसके साथ ही नालंदावासियों को एक और नई रेल लाइन की सौगात मिल गई है. इससे यहां के लोगों में खुशी साफ झलक रही है.

इस रेल लाइन पर हो चुका है मालगाड़ी का परिचालन

दरअसल, यह बिहारशरीफ-शेखपुरा रेलखंड का ही एक हिस्सा है. इस साल बरबीघा तक रेल परिचालन शुरू होने की संभावना है. पूरे रेलखंड पर करीब 1473 करोड़ रुपये खर्च होना है. अस्थावां स्टेशन पर कार्यरत प्रभारी मैनेजर चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि इस रेलखंड पर फिलहाल एक मेमू ट्रेन बिहारशरीफ से अस्थावां तक चलाई जाएगी. मालगाड़ी का परिचालन पहले हो चुका है.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कौशलेंद्र कुमार रहे मौजूद

बताते चलें कि इस नई रेल लाइन के बन जाने से ग्रामीण इलाकों के लोगो में काफी खुशी है. पहले लोगो को बिहार शरीफ आने में काफी परेशानी होती थी. अब सीधे ट्रेन से पहुंच जाएंगे. आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कौशलेंद्र कुमार थे. इस दौरान रेलवे के कई अधिकारी भी मौजूद रहे.

बिहारशरीफ-किऊल की दूरी हो जाएगी करीब 69 किलोमीटर

अस्थावां स्टेशन बिहारशरीफ-बरबीघा रेलखंड का महत्वपूर्ण स्टेशन होगा इसलिए अभी बिहार शरीफ से अस्थावां तक ही परिचालन किया जाएगा. जल्द ही मुख्य लाइन किउल से जुड़ जाएगी. इससे बिहारशरीफ-किऊल की दूरी करीब 69 किलोमीटर रह जाएगी.

बता दें कि बिहारशरीफ से अस्थावां की दूरी 13 किलोमीटर है. तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2003 ने शेखपुरा में बिहारशरीफ-शेखपुरा रेलखंड के निर्माण की शुरुआत की थी. जमीन अधिग्रहण एवं अन्य प्रशासनिक कारणों से इस रेलखंड के निर्माण अवधि में लगातार विस्तार किया जाता रहा था. 2023 के जून में रेलखंड पर अस्थावां तक रेलवे ने ट्रायल किया था.

यह भी पढ़ें- Gopalganj Acid Attack: गोपालगंज में तेजाब कांड, एक की मौत, दोनों पक्षों से 3 लोग जख्मी, जानिए मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget