एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: 'PM मोदी सब कुछ बर्दाश्त करेंगे, लेकिन…', गिरिराज सिंह ने कह दी बड़ी बात

Giriraj Singh News: गिरिराज सिंह ने कहा कि घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं. मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं. यह बर्दाश्त नहीं होगा..

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने लाल किले से कहा कि भारत के किसान, पशुपालक, मछुआरे, हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं. भारत के किसान, पशुपालक, मछुआरों से जुड़ी किसी भी अहितकारी नीति के आगे 'मोदी दीवार बनकर खड़ा है.' गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी किसानों की सुरक्षा के लिए सब कुछ बर्दाश्त करेंगे, लेकिन कभी समझौता नहीं करेंगे.

शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने पिछले साल की 12 लाख रुपये की आयकर छूट को एक साहसिक और जनहितकारी कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह कदम अभूतपूर्व था और इस तरह के निर्णय की पहले कल्पना भी नहीं की गई थी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगामी दिवाली पर जन कल्याण के लिए और कदम उठाए जाएंगे. इसके अतिरिक्त, उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये के आवंटन का जिक्र किया, जो नागरिकों के लाभ के लिए है.

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है कि आज भी दुनिया भारत की अर्थव्यवस्था की तारीफ कर रही है, लेकिन कुछ लोग इसकी आलोचना करने की कोशिश करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह अडिग रहेंगे. चाहे किसानों के हितों की बात हो या राष्ट्र कल्याण की, या किसी भी देश का दबाव, आर्थिक या अन्य, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

'घुसपैठिए देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे'

गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने डेमोग्राफी पर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि षड्यंत्र के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है, एक नए संकट का बीज बोया जा रहा है. घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं, मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं, यह बर्दाश्त नहीं होगा. ये घुसपैठिए भोले-भाले आदिवासियों को बरगला करके उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, यह देश सहन नहीं करेगा.

गिरिराज सिंह ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हमें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है. उन सभी वीर सपूतों को शत शत नमन करने का है, जिन्होंने अपने त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्रता दिलाई. आइए, अमृतकाल में हम सब मिलकर राष्ट्र की प्रगति, एकता और समृद्धि के लिए अपना सर्वोत्तम योगदान दें और स्वर्णिम भारत का निर्माण करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget