एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के दौरे को लेकर रोहतास में अभेद्य सुरक्षा घेरा, एंटी-ड्रोन से होगी निगरानी, 10 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

PM Modi: पटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रोहतास जिले के बिक्रमगंज में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुरक्षा अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती की गई है.

PM Modi Bikramganj Visit: बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रोहतास जिले के बिक्रमगंज में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रधानमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए पूरे क्षेत्र को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. ये जानकारी शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सत्य प्रकाश ने दी है. 

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं. कार्यक्रम स्थल पर 40 एंबुलेंस, 40 मेडिकल टीमें, आठ बेड वाला एक मिनी अस्पताल और 22 दमकल विभाग की गाड़ियां तैनात की गई हैं. स्थानीय प्रशासन ने दावा किया है कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी बनाई गई है कि “कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता.”

 एंटी-ड्रोन सिस्टम से आसमान पर पैनी नजर 

कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में हवाई सुरक्षा के लिहाज से अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती की गई है. यह सिस्टम कार्यक्रम स्थल के ऊपर किसी भी ड्रोन या हवाई गतिविधि पर नजर रखने में सक्षम होगा और खतरे की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सकेगा. इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी हवाई खतरा कार्यक्रम को प्रभावित न कर सके.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 5,000 मैजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं, 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है, जिसमें 4,000 सब-इंस्पेक्टर, 50 डीएसपी और 10 एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं. सभी सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण, निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे.

वीवीआईपी के लिए बनाए गए अलग द्वार

कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए आम जनता और विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. आम लोगों के लिए 80 गेट और वीवीआईपी आगंतुकों के लिए 20 विशेष द्वार तैयार किए गए हैं, ताकि सभी आगंतुक बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश कर सकें.

ये भी पढ़ें: Exclusive: पटना में BJP MLC अनामिका पटेल के बाइक जुलूस में कानून की उड़ी धज्जियां, रोके जाने पर SP से उलझे समर्थक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget