एक्सप्लोरर

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर PM मोदी ने जताया दुख, प्रधानमंत्री ने VIP प्रमुख को लिखा पत्र

PM Modi Expressed Grief Over the Mukesh Sahani Father Death: वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. जेपी नड्डा ने भी सहनी को पत्र लिखा है.

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को इस संबंध में पत्र भेजा है. उन्होंने पत्र के जरिए कहा कि इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है. पत्र में लिखा कि एक प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में पिता से मिलने वाला मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी निधि होती है. उनके निधन से आपके जीवन में आए सूनेपन की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.

पीएम मोदी की ओर से आगे लिखा गया, "जीतन सहनी जी परिवार के लिए एक आधार और प्रेरणास्रोत थे. आज वह सशरीर हमारे साथ नहीं हैं, पर उनकी शिक्षाएं और जीवन-मूल्य परिवार के साथ बने रहेंगे. ईश्वर आपके परिवार व शुभचिंतकों को यह दुख सहन करने का धैर्य और साहस प्रदान करें."

जीतन सहनी की मौत पर जेपी नड्डा ने भी जताया है दुख

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को एक पत्र भेजा है. उन्होंने भी जीतन सहनी की मौत पर दुख जताया है. पत्र में जेपी नड्डा ने लिखा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं की संवेदनाएं आपके परिजनों के साथ है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पत्र में लिखा, "आपके पूजनीय पिताजी श्री जीतन सहनी जी के देहांत के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ. इस अपूरणीय क्षति के समय में मैं और मेरी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की संवेदनाएं आपके और परिजनों के साथ हैं."

उन्होंने आगे लिखा, "इस दुख की घड़ी में मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें. दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ विनम्र श्रद्धांजलि. ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।।"

बता दें कि वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी जी की दरभंगा में कुछ दिनों पहले चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार इस्तीफा दो...', सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, बैनर-पोस्टर लेकर वेल में पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget