एक्सप्लोरर

PM Modi Birthday: जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा और समर्पण' अभियान की होगी शुरुआत, इन कामों को दिया जाएगा अंजाम

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल कहा, " इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी का उद्देश्य लोगों में सेवा के महत्व का प्रसार करना और देश व समाज के प्रति उनकी भावनाओं को जागृत करना है."

पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का 17 सितंबर को 71वां जन्मदिन है. जन्मदिन को लेकर पार्टी नेताओं समेत देश-विदेश में मौजूद मोदी के समर्थकों ने तैयारी शुरू कर दी है. बिहार में जन्मदिन के अवसर पर मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव (Mega Vaccination Drive) चलाने की तैयारी है. वहीं, बीजेपी (BJP) अपने नेता के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत करेगी. इस बात की जानकारी बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी.

बीजेपी आम लोगों की पार्टी 

उन्होंने कहा, " बीजेपी आम लोगों के लिए, आम लोगों द्वारा बनी और आम लोगों द्वारा संचालित पार्टी है, जिसका आधार 'अत्योदय' है. 'अंत्योदय' यानी अंतिम आदमी का उदय, जिसका प्रभाव बीजेपी की नीतियों और रीतियों पर स्पष्ट दिखाई देता है. इसी क्रम में पार्टी आगामी 17 सितंबर से 'सेवा और समर्पण' अभियान का आगाज करने वाली है, जो 07 अक्टूबर, यानी 20 दिनों तक जारी रहेगा."

अभियान की जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी सेवा कार्यों की एक श्रृंखला प्रारंभ करने वाली है, जिसके तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान जैसे सेवाकार्य किये जायेंगे. कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रमों, अस्पतालों और अनाथालयों में मरीजों व जरूरतमंदों को फल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया जाएगा.

पीएम मोदी से जुड़ी प्रदर्शनियां लगायी जाएंगी

उन्होंने कहा, " इस कार्यक्रमों के जरिए हमारा उद्देश्य लोगों में सेवा के महत्व का प्रसार करना और देश तथा समाज के प्रति उनकी भावनाओं को जागृत करना है." उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर को बीजेपी के सभी जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़ी प्रदर्शनियां लगायी जाएंगी. उनकी नीतियों और देश के लिए किए गए कार्यों से जन-जन को अवगत कराने के लिए इस प्रदर्शनी को डिजिटल स्वरूप में नमो एप पर भी प्रसारित किया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीजेपी द्वारा एलजेपी को एनडीए का हिस्सा बताए जाने पर सफाई दी. उन्होंने कहा, " एनडीए के पार्ट जो हैं वो सामने हैं. पशुपति पारस एलजेपी से हैं और आज मंत्री हैं." वहीं, हेमंत सोरेन द्वारा दिए गए भाषण के संबंध में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा जो भाषण दिया है, वो उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है, पूरे देश में भोजपुरी का सम्मान है.

सीमांचल में बसे बाहरी लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा, " कोर्ट खुद उसे देख रही है. लेकिन सीमांचल में जो आबादी बढ़ी है, वो जाहिर है कि घुसपैठ तो हुई है और कोर्ट इस पर खुद संज्ञान ले रही है."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने भी माना, ‘अधिकारी बात नहीं सुनते हैं’, कहा- नीतीश कुमार बर्दाश्त नहीं करेंगे

Bihar Politics: जिस नीतीश कुमार को चिराग पासवान ने किया ‘डैमेज’ उसे BJP ने बताया NDA का हिस्सा, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget