एक्सप्लोरर

Bihar Birdge: पटना में डबल डेकर पुल पर हुए गड्ढे को लेकर सियासी संग्राम, बोली RJD- पेवंद लगाने से कुछ नहीं होगा

Double Decker Bridge: पटना में लगातार हो रही बारिश ने पुल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिए हैं. बारिश की वजह से डबल डेकर पुल की सड़क पर गड्ढा हो गया तो विपक्ष ने बड़ी भ्रष्टाचार की बात कही है.

पटना में बने डबल डेकर पुल पर हुए गड्ढे को लेकर सियासी संग्राम मचा है. पुल पर हुए गड्ढे का सरकार ने पैच वर्क कराया तो विपक्ष ने कहा पेवंद लगाने से अब कुछ नहीं होगा. 422 करोड़ की लगात से पटना में बने नीतीश सरकार के सपनों का डबल डेकर पुल भ्रष्टाचार के घेरे में है. 

पुल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल 

पटना में लगातार हो रही बारिश ने इस पुल के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिए हैं. झमाझम बारिश की वजह से डबल डेकर पुल की सड़क पर गड्ढा हो गया तो विपक्ष ने बड़ी भ्रष्टाचार की बात कही. हालांकि पुल पर भ्रष्टाचार के उठे सवाल का जवाब खुद विभागीय मंत्री नितिन नवीन ने दिया है.
 
नितिन नवीन ने कहा, "कहीं कोई गड्डा नहीं था, जो पुल का स्ट्रक्चर और सुपर स्ट्रक्चर है उसमें कोई गड़बड़ी नहीं है. कुछ लोगों ने भ्रम फैलाने का काम किया है. इससे लोगों को बचाना चाहिए. स्ट्रक्चर को लेकर कोई  थ्रैट नहीं है. मानसून के समय में ऐसी चीज होती रहती हैं. टेक्निकली कहीं कोई गलती नहीं है."
 
हालांकि ग्राउंड जीरो पर जाकर जब एबीपी न्यूज की टीम ने दोबारा डबल डेकर पुल को देखा तो जिस जगह पर गड्ढा हुआ था, वहां कंक्रीट कर गड्ढे को भर दिया गया है. टीम जब वहां पहुंची तो कंक्रीट किए गए जगह पर पानी का पटवन भी किया जा रहा था. अब जब गड्ढे की मरम्मत कर रास्ते को दुरुस्त कर दिया गया है तो विपक्ष कह रही है कि यह तो भ्रष्टाचार ही है, अब पेवंद लगाने से कुछ नहीं होने वाला. 

भ्रष्टाचार पर आरजेडी नेता ने क्या कहा?

आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि "एक बारिश में डबल डेकर पुल ने दम तोड़ दिया. यही है नीतीश कुमार के विकास का नमूना. बिहार में किसी भी टेंडर में सब लोग शेयर लेते है, बिना शेयर के कोई काम नहीं होता."
 
सरकार भले ही दावे कर रही हो कि पुल निर्माण में लापरवाही नहीं हुई, कोई टेक्निकल फाल्ट नहीं हुआ. ऐसी बातें बारिश में होती हैं, लेकिन विपक्ष डबल डेकर पुल निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार की बात कर रहा है. इसके साथ ही विपक्ष का दावा है कि पुल निर्माण में जो रकम आवंटित हुई, उसका शेयर कई लोगों में बंटा है. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget