एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में बाजार से लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने मारी चार गोली, हुई मौत, इलाके में सनसनी

Nalanda News: मामला चेरो ओपी थाना का है. मृतक की पहचान खरुआरा गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

नालंदा: जिले के चेरो ओपी थाना इलाके के खरूआरा गांव में शनिवार को में बदमाशों ने चार गोलियां मारकर और चाकू घोंपकर एक व्यक्ति की मौत (Nalanda News) के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान खरुआरा गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व में हुई हत्या के प्रतिशोध में यह घटना हुई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

'कपड़ा की खरीदारी करने गए थे'

मृतक के छोटे भाई नीतीश यादव ने बताया कि राजेश और दो भतीजे के साथ बाजार से कपड़ा खरीद कर घर लौट रहे थे. शादी में न्योता देने के लिए कपड़ा की खरीदारी करने गए थे. इस दौरान भोनू यादव और उसके पुत्र लल्लू समेत 9 बदमाशों ने घेर लिया और गोलीबारी करने लगे. गोली की आवाज सुनने के बाद किसी तरह भागे, लेकिन बदमाशों ने बड़े भाई की गोलियों से छलनी कर दिया. चार गोली लगने से उनकी मौत हो गई. 

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है

बताया ये भी जाता है कि वर्ष 2019 में शंकर यादव की हत्या हुई थी, जिसमें उन लोगों को आरोपित किया गया था. अंदेशा है कि उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है. सभी आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं. वहीं, इस मामले को लेकर ओपी प्रभारी मिथिलेश कुमार पंडित ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: KK Pathak: एक्शन में केके पाठक, स्कूल के जांच अधिकारियों पर नकेल कसने की तैयारी, भेजने होंगे शिक्षकों के साथ फोटोग्राफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए', कानून व्यवस्था पर बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
'बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए', कानून व्यवस्था पर बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
सर्वदलीय बैठक के बाद तारिक अनवर बोले, 'पाकिस्तान हमसे छोटा मुल्क, वो आज मीडिएटर...'
'पाकिस्तान मीडिएटर बन रहा और हम मूकदर्शक हैं', सर्वदलीय बैठक के बाद बोले तारिक अनवर
'मेरी कोशिश रहेगी कि…', नीतीश कुमार का नाम लेते हुए निशांत ने बता दिया आगे का एजेंडा
'मेरी कोशिश रहेगी कि…', नीतीश कुमार का नाम लेते हुए निशांत ने बता दिया आगे का एजेंडा
नीतीश कुमार के बाद अगले CM पर प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, 'बिहार में पहली बार…'
नीतीश कुमार के बाद अगले CM पर प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, 'बिहार में पहली बार…'

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget