एक्सप्लोरर

Pawan Singh: बिहार की सियासत में पवन सिंह की एंट्री, काराकाट सीट पर अब होगा रोमांचक मुकाबला

Karakat Lok Sabha Seat: काराकाट से पवन सिंह के ऐलान के बाद इस सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस सीट से सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में जमकर चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं.

Pawan Singh: बिहार की सियासत में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की एंट्री के बाद सरगर्मी तेज हो गई है. पवन सिंह ने बुधवार को ऐलान किया कि वह बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इस ऐलान के बाद इस सीट से रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. बिहार एनडीए में यह सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलम के पास है. पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, महागठबंधन में यह सीट भाकपा माले के पास है. इस सीट से भाकपा माले के प्रत्याशी राजा राम सिंह कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं, काराकाट सीट पर एआईएमआईएम ने भी उम्मीदवार उतारा है. एआईएमआईएम ने प्रियंका चौधरी को टिकट दिया है.

निर्दलीय लड़ सकते हैं पवन सिंह

पवन सिंह बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इसकी जानकारी बुधवार को पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की. हालांकि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है. माना जाता है कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. इससे काराकाट सीट पर राजनीतिक तपिश बढ़ गई है. यह सीट बिहार के लिए पहले से हॉट रही है. यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में उतरते हैं. इस बार भी एनडीए में उन्हें यह सीट मिली है.

पूर्णिया के बाद काराकाट बनी हॉट सीट

उपेंद्र कुशवाहा के करीबियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उपेंद्र कुशवाहा ही यहां से चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में पूर्णिया के बाद यह सीट सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली है. काराकाट लोकसभा क्षेत्र में एक जून को वोटिंग होनी है. वोटिंग के दिन यहां की जनता अब फैसला करेगी कि वो किसे अपना आशीर्वाद देगी. काराकाट लोकसभा सीट पर फिलहाल जेडीयू के महाबली कुशवाहा सांसद हैं. उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आरएलएसपी के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को पराजित कर जीत हासिल की थी. इस बार एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को मिली है.

ये भी पढे़ं: Pawan Singh: पवन सिंह का बड़ा ऐलान, बिहार की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget