एक्सप्लोरर

सासाराम में पवन सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस के छूटे पसीने

Pawan Singh: सासाराम में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस की भारी तैनाती की गई थी. बावजूद इसके, जब पवन सिंह पहुंचे, तो उनके प्रशंसक बेकाबू हो गए.

Pawan Singh in Sasaram: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह शुक्रवार को सासाराम में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए. उनके आने की सूचना पहले से मिल जाने के कारण कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में प्रशंसकों की भीड़ इकट्ठा हो गई. सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने के बावजूद भीड़ बेकाबू हो गई. 

युवाओं में पवन सिंह का जबरदस्त क्रेज 

पवन सिंह के प्रति युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. उन्हें देखने के लिए लोग कड़ी धूप में करीब चार से पांच घंटे तक इंतजार करते रहे. सड़कों से लेकर ऊंची इमारतों की छतों तक लोगों की भीड़ नजर आई. 

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस की भारी तैनाती की गई थी. बावजूद इसके, जब पवन सिंह पहुंचे, तो उनके प्रशंसक बेकाबू हो गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.  कार्यक्रम में निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन के बाद पवन सिंह ने अपने प्रशंसकों को संबोधित किया.

उन्होंने कहा, "मैं कोई स्टार नहीं हूं, बल्कि माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची, परिवार और समाज का आशीर्वाद हूं. आप सबके दिल में पवन रहता है और पूरे भोजपुरिया समाज ने मुझे पवन सिंह बनाया है. आप सभी मेरे लिए भगवान हैं."

अपने प्रशंसकों की मांग पर पवन सिंह ने मंच से कई लोकप्रिय भोजपुरी गीत गुनगुनाए. जिनमें, "अंगनवा हिल का देलस, लहंगवा गिल का देलस", "अरे सनेहिया लगा के बहुत नईखे, नजरिया चोरी के बहुत बात होला". इन गीतों पर प्रशंसकों ने जमकर तालियां बजाईं और झूमकर नाचने लगे. 

पवन सिंह के साथ सेल्फी लेने की होड़ 

पवन सिंह के आगमन पर शहर के पुरानी जीटी रोड पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई. वहीं, प्रशंसकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही. पवन सिंह का यह दौरा भोजपुरिया समाज के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था, जहां उनके चाहने वालों ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: अब अमेरिका में मिलेगा बिहार का मखाना और घी, कनाडा में गुलाब जामुन, सीएम ने किया पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget