एक्सप्लोरर

पटना AIIMS में विधायक की मनमानी, डॉक्टरों की हड़ताल से सेवाएं ठप्प, सुरक्षा पर सवाल

Patna News: पटना एम्स में शिवहर विधायक पर हंगामा करने का आरोप लगाया गया है. RDA अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है. इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं.

पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शिवहर के विधायक चेतन आनंद की कथित मनमानी के विरोध में रेजिडेंट चिकित्सक शुक्रवार को ‘‘अनिश्चितकालीन हड़ताल’’ पर चले गए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं.

AIIMS-पटना के चिकित्सा अधीक्षक को लिखे एक पत्र में ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (RDA) ने आनंद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की.

चिकित्सकों ने लगाया मारपीट का आरोप

RDA ने पत्र में आरोप लगाया, विधायक, उनकी पत्नी और उनके हथियारबंद सुरक्षाकर्मी जबरन अस्पताल परिसर में घुस आए, सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की, रेजिडेंट चिकित्सकों को जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल परिसर में बंदूक लहराई.

अस्पताल का एक गार्ड बुरी तरह घायल हो गया और रेजिडेंट चिकित्सकों को उनके ही कार्यस्थल पर धमकियों तथा दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा. पत्र में कहा गया है, हमारी अनिश्चितकालीन हड़ताल अगली सूचना तक जारी रहेगी. हम सभी से एकजुट और दृढ़ रहने का आह्वान करते हैं.

RDA ने FIR की वैधता पर सवाल उठाए

रेजिडेंट चिकित्सकों ने पत्र में कहा, हमारा रुख न्याय, सुरक्षा और हर स्वास्थ्यकर्मी के सम्मान के लिए है. पुलिस ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, लेकिन RDA को आधिकारिक तौर पर कोई प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है.

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, प्राथमिकी कमजोर है और इसमें अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बल और धाराओं का अभाव है.

हड़ताल से AIIMS की सेवाएं बाधित हुईं

दूसरी ओर, विधायक ने RDA के सदस्यों के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर रेजिडेंट चिकित्सकों के खिलाफ गैर-जमानती आरोप दर्ज किए गए हैं. विधायक ने कहा कि वह पीड़ित हैं, हमलावर नहीं.

AIIMS प्रशासन ने घटना की निंदा करते हुए या अपने चिकित्सकों के समर्थन में कोई आधिकारिक बयान या प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है. रेजिडेंट चिकित्सकों से काम का बहिष्कार किए जाने के कारण अस्पताल में आपातकालीन, ओपीडी तथा अन्य सेवाएं प्रभावित रहीं.

विधायक ने AIIMS स्टाफ पर लगाया आरोप

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए विधायक आनंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पटना AIIMS के कर्मचारियों ने बुधवार रात अस्पताल में उनके और उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया.

उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि जब वह और उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती एक समर्थक से मिलने गए, तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. उन्होंने कहा, “मैं और मेरी पत्नी बुधवार रात AIIMS में भर्ती अपने एक समर्थक को देखने गए थे.

पत्नी की कलाई और पीठ पर आई चोटें - विधायक

विधायक आनंद ने कहा कि मुझे अपने सुरक्षा गार्ड के साथ अस्पताल में प्रवेश नहीं करने दिया गया. इस पर मेरी पत्नी को हस्तक्षेप करना पड़ा. विधायक ने आरोप लगाया, उसी समय अन्य कर्मचारी आए और मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने लगे. उन्होंने वस्तुतः उसके साथ धक्कामुक्की की. मुझे हस्तक्षेप करना पड़ा.

उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी की कलाई और पीठ पर चोटें आईं. मुझे भी स्टाफ ने कुछ समय के लिए बंधक बनाकर रखा. अंत में हम स्थानीय थाने गए और शिकायत दर्ज कराई. विधायक की मां लवली आनंद, शिवहर लोकसभा सीट से जदयू सांसद हैं.

मामले की जांच जारी

इस बीच, फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी जी. एस. आलम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात AIIMS-पटना प्रशासन की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने कहा, इससे पहले, दूसरे पक्ष ने भी घटना के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी. अब मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget