एक्सप्लोरर

Patna Accident: पटना में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत 

People Died: कार के नहर में गिरने के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, जिसमें तीन लोग मृत पाए गए और दो लोग की जान बच गई.

बिहार के पटना में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जिले के रनिया तलाव थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. बताया जाता है कि हिलसा रोड में सरैया गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक फोर व्हीलर नहर में गिर गई, जिसमें पांच लोग सवार थे. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. 

चार चक्का गाड़ी नहर में गिरी

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, जिसमें तीन लोग मृत पाए गए और दो लोग की जान बच गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. रनिया तालाब के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 5 बजे हम लोग को सूचना मिली कि सरैया गांव के पास चार चक्का गाड़ी नहर में गिर गई है.

हम लोग आनन-फानन में गाड़ी सवार सभी पांच लोगों को अस्पताल ले गए, जहां तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. दो लोग की जान बच गई है. इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि यह सभी एक ही परिवार के थे. ये लोग अपनी गाड़ी से ही छत्तीसगढ़ से आ रहे थे और अपने घर वैशाली जा रहे थे. गाड़ी चालक को नींद आ गई, जिससे अनियंत्रित होकर गाड़ी नहर में गिर गई.

हादसे में दो लोगों की बची जान 

उन्होंने बताया कि जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उसमें 52 वर्षीय निर्मला देवी, 35 वर्षीय नीतू सिंह और 10 वर्षीय अस्तित्व सिंह के रूप में पहचान की गई है. यह सभी वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र स्थित कारीगो गांव के रहने वाले थे. जो इलाजरत हैं, उसमें नंदन सिंह और कीर्ति कुमारी सही सलामत है.

बताया गया कि नंदन सिंह खुद गाड़ी चला रहे थे और अपनी मां निर्मला देवी, पत्नी नीतू सिंह, बेटी कीर्ति और बेटा अस्तित्व को लेकर छत्तीसगढ़ से अपने गांव जा रहे थे. नंदन सिंह को नींद आ गई और उनकी गाड़ी नहर में गिर गई, जिससे उनकी खुद और बेटी की जान तो बच गई, लेकिन उनकी मां, पत्नी और बेटे की मौत हो गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि हम लोग कानूनी प्रक्रिया कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: पटना में अपराधियों का तांडव जारी, CM नीतीश के सुशासन में एक और कारोबारी की हत्या. बदमाशों ने गोलियों से भूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget