एक्सप्लोरर

Patna News: PMCH का डॉ. अजय कुमार गिरफ्तार, 2 हफ्ते तक पुलिस को दिया चकमा, कमरे से बरामद हुए थे ये सामान

Patna Latest News: पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल के कमरे में 7 जनवरी को आग लगने के बाद डॉ. अजय कुमार फरार हो गया था. उसके कमरे से जले हुए नोट, एडमिट कार्ड, OMR सीट और शराब की बोतल मिली थी.

Bihar News: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में 7 जनवरी की देर रात आग लग गई थी. इस दौरान हॉस्टल के जिस कमरे में आग लगी थी, वहां से जले हुए नोट और नीट के एडमिट कार्ड, ओएमआर सीट के साथ शराब की बोतल बरामद हुई थी. इस मामले में 2 हफ्ते से फरार चल रहे पीएमसीएच के डॉ. अजय कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. डॉ. अजय काउंसलिंग के लिए पीएमसीएच के हथुआ वार्ड में पहुंचा था. इस दौरान पुलिस ने डॉ. अजय को गिरफ्तार कर लिया.

डॉ. अजय कुमार पर 2 FIR दर्ज
पटना टाउन डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. अजय की PMCH से गिरफ्तारी हुई है. उसपर दो एफआईआर दर्ज की गई थी. एक FIR जले हुए दस्तावेज को लेकर और दूसरी FIR शराब की बोतल मिलने के मामले में दर्ज की गई थी. शराब की बोतल मिलने के मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है.

उन्होंने बताया कि जहां तक जले हुए दस्तावेजों और नोट की बात है तो उसमें उससे पूछताछ चल रही है. उसने यह स्वीकार किया कि जले नोट उसके हैं, लेकिन उसका कहना है कि दस्तावेज उसके नहीं हैं. यह दस्तावेज PMCH के चाणक्य हॉस्टल के लड़कों के हैं जो उसके कमरे में अन्य लड़कों ने फेंक दिए.

कमरे में आग लगने के बाद हुआ था फरार
डीसीपी अशोक कुमार सिंह ने आगे कहा कि वह (डॉ.अजय) कह रहा है कि हॉस्टल के कमरे में वह पिछले पांच महीने से रह रहा था. लेकिन, हम लोगों को जानकारी है कि वो अवैध रूप से हॉस्टल के कमरे में कई दिनों से रह रहा था और यहां से गलत कारनामे कर रहा था.

बता दें अजय कुमार पीजी पास कर चुका है. उसने यहां हॉस्टल में दो-तीन रूम पर अपना कब्जा रखा है. कमरे में आग लगने की घटना के बाद वो फरार हो गया था. पुलिस ने डॉ. अजय की गिरफ्तारी के लिए वैशाली और मुजफ्फरपुर में कई जगहों पर छापेमारी भी की थी. बीते दिनों डॉ. अजय ने पटना सिविल कोर्ट में बेल के लिए पिटीशन भी अपने वकील के माध्यम से फाइल की थी.

यह भी पढ़ें: 70th BPSC PT Result: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 21 हजार 581 अभ्यर्थी हुए सफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget