एक्सप्लोरर

70th BPSC PT Result: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 21 हजार 581 अभ्यर्थी हुए सफल

70th BPSC PT Result 2025: 912 केंद्रों पर 13 दिसंबर को परीक्षा आयोजित हुई थी. 22 केंद्रों पर चार जनवरी को एक सेंटर का री-एग्जाम हुआ था. अभ्यर्थी https://bpsc.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं.

70th BPSC PT Result Out: 70वीं बीपीएससी (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आयोग ने गुरुवार (23 जनवरी) को जारी कर दिया. पीटी परीक्षा में कुल 21 हजार 581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. पीडीएफ को डाउनलोड कर रोल नंबर के आधार पर रिजल्ट को देखा जा सकता है. 2035 पदों के लिए यह परीक्षा हुई है.

कुल तीन लाख 28 हजार 990 अभ्यर्थियों ने पीटी की परीक्षा दी थी. 912 केंद्रों पर 13 दिसंबर को परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन एक सेंटर का एग्जाम रद्द हो गया था. इसके बाद 22 केंद्रों पर चार जनवरी को एक सेंटर का री-एग्जाम हुआ था. अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशल वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं.

परीक्षा के बाद अभी तक धरना-प्रदर्शन जारी

बता दें कि परीक्षा के बाद बिहार में काफी बवाल हुआ था. री-एग्जाम की मांग के साथ अभी भी अभ्यर्थी धरना पर बैठे हैं. अनियमितता का आरोप लगने के बाद चार जनवरी को सिर्फ पटना के बापू परीक्षा परिसर का एग्जाम दोबारा लिया गया था. दूसरी ओर री-एग्जाम को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. 30 जनवरी तक हाईकोर्ट की ओर से सरकार और आयोग से जवाब मांगा गया है.

पटना हाईकोर्ट की ओर से फिलहाल परीक्षा पर रोक नहीं लगाई गई है. हालांकि परीक्षा में अनियमितता पाई जाती है तो आयोग की ओर से लिए गए अब तक के सभी फैसला रद्द हो जाएंगे. अगर अनियमितता कोर्ट में साबित नहीं होती है तो आयोग के सभी फैसला बरकरार रहेंगे.

विरोध-प्रदर्शन के साथ खूब हुआ बवाल

गौरतलब हो कि री-एग्जाम की मांग को लेकर पटना में अभ्यर्थी अभी भी धरना पर बैठे हैं. इसमें पप्पू यादव और प्रशांत किशोर से लेकर कई नेताओं की भी एंट्री हुई लेकिन एग्जाम पूरी तरह से रद्द नहीं हुआ. अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज तक हुआ. खान सर से लेकर गुरु रहमान तक आगे आए लेकिन आयोग (बीपीएससी) ने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया और कहा कि कोई अनियमितता नहीं हुई है. अगर हुई है तो सबूत लाकर दिया जाए. अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Election 2025: किसी अपराधी को टिकट नहीं देगी RJD, चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा फैसला

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget