एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में बीआईटी मेसरा के छात्र ने की आत्महत्या, कॉलेज कैंपस के हॉस्टल से मिली लाश

Patna News: रोनित कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. वह बीसीए पार्ट-1 का छात्र था. आत्महत्या करने की क्या वजह हो सकती है इसकी अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

Patna BIT Mesra Student Commits Suicide: पटना में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा के एक छात्र ने सोमवार (27 जनवरी) को आत्महत्या कर ली. घटना पटना एयरपोर्ट थाना की है. मृतक छात्र का नाम रोनित कुमार है. छात्र का शव कॉलेज कैंपस के हॉस्टल के कमरे से मिला है. शव फंदे से लटका हुआ था. दरवाजा अंदर से बंद था. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. जांच की जा रही है.

रोनित कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. वह बीसीए पार्ट-1 का छात्र था. आत्महत्या करने की क्या वजह हो सकती है इसकी अभी खुलासा नहीं हो पाया है. घटना की पुष्टि करते हुए सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि आज (सोमवार) सुबह एयरपोर्ट थाना पुलिस को सूचना मिली कि बीआईटी मेसरा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. इसकी सूचना हॉस्टल के वार्डन ने दी.

मौके पर बुलाई गई एफएसएल की टीम

डीएसपी अनु कुमार ने कहा कि पुलिस जब वहां पहुंची तो हॉस्टल के अंदर कमरे में छात्र रोनित कुमार फंदे से लटका हुआ पाया गया. जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम भी को भी बुलाया गया. हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही रोनित के परिजन पहुंच गए. शव देखकर चीखने-चिल्लाने लगे.

डीएसपी अनु कुमार ने बताया कि आत्महत्या की क्या वजह हो सकता है यह जानकारी नहीं मिल पाई है. परिजनों से भी बात की जा रही है कि कहीं घर से वह परेशान तो नहीं था. साथ ही कॉलेज में कोई उसे परेशान तो नहीं करता था. इसको लेकर उसके साथ रहने वाले छात्रों से भी पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है. 

डीएसपी ने कहा कि जो जानकारी मिली उसके मुताबिक रोनित फंदे से लटका हुआ था और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. इससे यह साफ है कि उसने आत्महत्या की है. हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस पर पुलिस को जांच में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन हम लोग बहुत जल्द इसका खुलासा कर देंगे कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की है.

बता दें कि पटना में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है. चार महीना पूर्व सितंबर 2024 में एनआईटी पटना के बिहटा कैंपस में भी एक इंजीनियरिंग की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी. उस छात्रा ने अपने भी अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी. वह आंध्र प्रदेश की रहने वाली पल्लवी कुमारी थी. 

यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले और फायरिंग को लेकर JDU पर भड़के पशुपति पारस गुट के नेता, लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget