एक्सप्लोरर

पटना जिम ट्रेनर गोलीकांड: विक्रम सिंह और खुशबू को लेकर बनने जा रही वेब सीरीज, इंग्लिश के साथ कई भाषाओं में होगी रिलीज

18 सितंबर को जिम जा रहे ट्रेनर विक्रम सिंह को अपराधियों ने गोली मारी थी. गोली लगने के बाद जख्मी हालत में ही विक्रम स्कूटी चलाते हुए अस्पताल पहुंच गया था. इसी पर यह कहानी है.

पटनाः इसी साल 18 सितंबर को पटना के कदमकुआं इलाके में जिम ट्रेनर विक्रम सिंह (Gym Trainer Vikram Singh) को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी. घटना के बाद जख्मी हालत में विक्रम स्कूटी चलाते हुए अस्पताल पहुंच गया था. किसी फिल्मी स्टोरी की तरह लगने वाली इस घटना पर अब वेब सीरीज बनने जा रही है. मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस ने विक्रम से संपर्क किया है. खुद विक्रम ने एबीपी न्यूज से रविवार को बातचीत में यह बातें कहीं हैं.

विक्रम ने एबीपी न्यूज को बताया कि उन्होंने वेब सीरीज बनाने के लिए हां तो कर दिया है लेकिन वो इस केस के वकील से भी बात करेंगे. विक्रम ने कहा कि टीम ने कई बार संपर्क किया है. वेब सीरीज इंग्लिश में होगी और उसके बाद अन्य भाषाओं में भी आएगी. एक सवाल पर कि क्या इस वेब सीरीज में उनका भी रोल होगा तो इसपर ना कह दिया. बताया कि केवल वेब सीरीज बनाने के संबंध में मुंबई के प्रोडक्शन हाउस ने पूछा है. बाकी रोल वो किसे देंगे इसका पता नहीं है.

यह भी पढ़ें- बिहार में ब्लास्टः मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 6 लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर 

विक्रम का कहना है कि गोलीकांड का मीडिया में लगातार कवरेज हो रहा था. इसके बाद रियल घटनाओं पर वेब सीरीज बनाने वाली कार्मिक कनेक्शन स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने उनसे संपर्क किया और इसपर वेब सीरीज बनाने के संबंध में बात की. हालांकि शुरुआत में इलाज के दौरान उन्होंने मना भी किया था. दोबारा फोन आने पर वे इसपर राजी हो गए और कहा कि वकील से भी बात करेंगे. हालांकि वेब सीरीज कितने एपिसोड की होगी इस संबंध में अभी कुछ पता नहीं है.

क्या है पूरी घटना?

बता दें कि 18 सितंबर की सुबह पटना के कदमकुआं इलाके में स्कूटी से जिम जा रहे ट्रेनर विक्रम सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी थी. गोली लगने के बाद विक्रम सिंह घायल हो गया था. वो खुद स्कूटी चलाते हुए अस्पताल पहुंचा था. जान बचने के बाद पुलिस ने जब बयान लिया तो उसने पटना के डॉक्टर राजीव सिंह और उनकी पत्नी खुशबू पर इस मामले में हत्या करवाने का आरोप लगाया था. इसके बाद खुशबू सिंह और डॉक्टर राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. फिलहाल इस मामले में राजीव सिंह बेल पर बाहर है. वहीं उसकी पत्नी जेल में है.

यह भी पढ़ें- Madhubani News: पार्टी से निष्कासित होने के बाद समर्थकों के साथ झूमे गजेंद्र झा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget