एक्सप्लोरर

बिहार में ब्लास्टः मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 7 लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर

धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा है. बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई. उसके अंदर काम कर रहे दो लोगों के भी घायल होने की सूचना है.

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार की सुबह बॉयलर ब्लास्ट होने से फैक्ट्री में काम करने वाले सात मजदूरों की मौत हो गई. वहीं सात मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा है. बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई. उसके अंदर काम कर रहे दो लोगों के भी घायल होने की सूचना है. घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

इधर, सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत दल-बल के साथ पहुंचे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है. बता दें कि बेला थाना अंतर्गत बेला फेज-2 में यह नूडल्स फैक्ट्री है. फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं. आसपास के लोगों का कहना है कि धमाका काफी जबरदस्त था. धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए.

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि बॉयलर फटा है. किसकी फैक्ट्री है इसकी जांच की जा रही है. सात लोगों की मौत हुई है. वहीं जो लोग जख्मी हुए हैं उनका बेहतर इलाज एसकेएमसीएच में कराया जा रहा है. बॉयलर फटने के बाद कुछ पार्ट्स से दूसरी फैक्ट्रियों को भी नुकसान हुआ है.   

एक शख्स मोहम्मद आबिद ने कहा कि घटना ऐसी है कि किसी का सिर गायब है तो किसी का धर नहीं है. अभी भी चार से पांच लाश मलबे के अंदर दबी है. जेसीबी आ रही है इसके बाद मलबे को हटाकर लाश निकाली जाएगी.   

यह भी पढ़ें- Madhubani News: पार्टी से निष्कासित होने के बाद समर्थकों के साथ झूमे गजेंद्र झा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 

ठंड के कारण फैक्ट्री में कम थे मजदूर

बताया जा रहा है कि नूडल्स की फैक्ट्री में ठंड के कारण मजदूरों की संख्या कम थी. आज सुबह में करीब 50 से 60 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे. अगर ठंड नहीं होती तो करीब 300 मजदूर काम करते.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा सिवान, देखते ही लिपटकर रोने लगी बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget