एक्सप्लोरर

Bihar News: दुल्हन ने कारण बताते हुए तोड़ दी शादी, पटना से सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

Patna News: लड़की की मां ने बुधवार (10 अप्रैल) को फतुहा थाना में आवेदन दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया. दिए गए सामान और पैसे लौटाने की बात कही गई है.

Patna Marriage News: राजधानी पटना से सटे फतुहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शादी के करीब आठ दिन पहले होने वाली दुल्हन ने विवाह करने से इनकार कर दिया. शादी की तैयारी लगभग पूरी हो गई थी, लेकिन वजह बताते हुए लड़की और घर के अन्य सदस्यों ने इस विवाह से इनकार कर दिया. फतुहा थाना क्षेत्र के नोहटा इलाके का ये मामला है.

18 अप्रैल 2024 को थी शादी

दरअसल, 18 अप्रैल 2024 को शादी होनी थी. दुल्हन को जानकारी मिली कि जिस लड़के से शादी की बात थी उससे नहीं बल्कि उसके बड़े भाई से हो रही है. ऐसे में उसने शादी से इनकार कर दिया. लड़की ने जब शादी से इनकार किया तो लड़का पक्ष को उपहार में दिए गए सामान को लौटाने को लेकर भी जमकर विवाद हुआ. दिए गए पैसों और उपहार को लौटाने के विवाद में मामला थाना पहुंच गया. लड़की की मां ने बीते बुधवार (10 अप्रैल) को फतुहा थाना में आवेदन दिया.

जिससे शादी हो रही थी उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस लड़के से शादी कराई जा रही थी उसका कुछ साल पहले एक्सीडेंट हो गया था. उसके दिमाग में काफी चोट आई थी. इलाज के बाद भी उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं हुआ जिस कारण कोई शादी नहीं कर रहा था. इस पर घर के लोगों ने छोटे वाले बेटे की तस्वीर दिखाई और फिर बड़े बेटे से शादी कराने लगे. लड़का बदले जाने की वजह से लड़की और उसके परिवार वालों ने शादी से मना कर दिया.

थाने में कराया गया समझौता

हालांकि मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाया. फतुहा थाना के एसआई धर्मेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि शादी का मामला था. लड़की वाले तैयार नहीं थे इसलिए हमने मानवता दिखाते हुए दोनों को अपने पास बुलाया. पैसा लौटाने की बात कही. एक लाख में 60 हजार लड़की वाले को मिल चुका है. दोनों से समझौता पत्र लिखवा लिया गया है. बहुत जल्द 40 हजार रुपये भी दे देने की बात लड़का पक्ष की ओर से कही गई है.

यह भी पढ़ें- JDU Leader Resign: नीतीश कुमार की पार्टी को लगा बड़ा झटका, JDU की इस नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget