एक्सप्लोरर

JDU Leader Resign: नीतीश कुमार की पार्टी को लगा बड़ा झटका, JDU की इस नेता ने दिया इस्तीफा

JDU Leader Pinki Bharti Resigned: राजनीतिक गलियारों में चर्चा कि जेडीयू में रहीं पिंकी भारती अब आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगी. इस्तीफे का पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने भेजा है.

Pinki Bharti Resigned: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. जेडीयू की एक महिला नेता पिंकी भारती ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. पिंकी भारती नवादा से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रही हैं. जेडीयू में प्रदेश सचिव के पद पर थीं. उन्होंने जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को बुधवार (10 अप्रैल) को इस्तीफा पत्र भेजा है.

पिंकी भारती ने कहा- यह क्षण मेरे लिए पीड़ादायक

पिंकी भारती ने अपने इस्तीफे से संबंधित पत्र को फेसबुक पर भी पोस्ट किया है. पिंकी भारती जिले की कद्दावर महादलित महिला नेता हैं. पिंकी भारती ने कहा है है कि बहुत ही भारी मन से उन्होंने खुद को जेडीयू से अलग किया है. अपने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि जेडीयू ने मुझे पहचान दी है. सदैव आभार रहेगा. मेरे लिए यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है. जिस संगठन में मैंने राजनीति की आंख खोली, जहां राजनीतिक जन्म हुआ उस दल को छोड़कर जाना पड़ रहा है.

पिंकी भारती ने यह भी कहा कि पिछले कई दशकों से नवादा लोकसभा क्षेत्र राजनीतिक पर्यटन बनकर रह गया है. एनडीए व बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि सांसद नवादा का बनते हैं और सेंट्रल स्कूल और इंजीनियरिंग/मेडिकल कॉलेज अपने गृह जिले में सिफारिश करते हैं. मेरा जमीर मुझे गठबंधन धर्म निभाने से रोक रहा है ऐसे में मेरा इस्तीफा देना ही उचित है.

ज्वाइन कर सकती हैं आरजेडी

उन्होंने जेडीयू के प्रदेश सचिव सह संगठन जिला प्रभारी नालंदा एवं लोकसभा चुनाव में राजगीर विधानसभा के प्रभारी पद के साथ साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है. बता दें पिंकी भारती सिरदला प्रखंड प्रमुख के साथ ही जिप अध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं. इधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगी. अपने फेसबुक पोस्ट में वह आरजेडी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा की वकालत करती दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें- 'हमारी सरकार बनी तो PM मोदी से लेकर बीजेपी के सभी नेता जेल में होंगे', मीसा भारती का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget