एक्सप्लोरर

Watch: पटना में ये क्या हो गया? बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में 'लठ युद्ध', वीडियो वायरल

Congress-BJP Clash: बीजेपी के कार्यकर्ता पीएम मोदी को लेकर इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द के चलते आक्रोशित थे. ये लोग कांग्रेस दफ्तर में घुसने लगे जिस पर बात बढ़ गई.

राजधानी पटना में शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प ऐसी हुई कि जिसके हाथ में जो भी था उसे वो मारपीट में इस्तेमाल करता गया. दोनों ओर से कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लाठी चलाने लगे. ईंट-पत्थर फेंकने लगे. कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान यह सब कुछ हुआ है.

दरअसल बीजेपी के कार्यकर्ता पीएम मोदी को लेकर इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द के चलते आक्रोशित थे. इसी को लेकर वे सदाकत आश्रम (कांग्रेस दफ्तर) के बाहर कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे. बीजेपी के कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं जिस पर "मां का अपमान, कांग्रेस की पहचान", "मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार" जैसे नारे लिखे हुए थे.

कांग्रेस दफ्तर में घुसने लगे थे बीजेपी कार्यकर्ता

लाठीबाजी के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया. हालांकि दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं थे. इसमें दोनों पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी है. बताया जाता है कि बीजेपी के जो कार्यकर्ता थे वो कांग्रेस दफ्तर में घुसने लगे थे. इसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से खदेड़ा गया जिसके बाद मारपीट वाली स्थिति उत्पन्न हो गई. मामले ने तूल पकड़ लिया. हंगामा बढ़ता चला गया.

बता दें कि पीएम मोदी को कांग्रेस के मंच से गाली दिए जाने के बाद आज (शुक्रवार) पटना में कुर्जी अस्पताल से सदाकत आश्रम तक बीजेपी ने मार्च निकाला था. इसमें बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंत्री संजय सरावगी और नितिन नवीन भी शामिल थे. दूसरी ओर खबर है कि कुछ घायलों को इलाज के लिए कुर्जी अस्पताल भेजा गया है.

इस पूरे मामले में कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थर चलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. मौके पर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी पहुंचे जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया.

यह भी पढ़ें- PM मोदी को अपशब्द कहे जाने के मामले में CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, कह दी ये बात

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
गांधी जयंती पर 44 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
रोहिणी आचार्य पटना लौटीं, खुद लालू गए थे लेने, बोलीं- 'मेरे सारे भाई…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget