एक्सप्लोरर

Pashupati Paras: भतीजे चिराग पर चाचा पशुपति का दिल पसीजा, हाजीपुर में प्रचार करने की जताई इच्छा

Chirag Paswan News: एलजेपी आर के नेता चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच काफी समय से तकरार चल रहा है. वहीं, शुक्रवार को पशुपति पारस ने चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया.

Pashupati Paras: लोक जनशक्ति पार्टी में  बंटवारा होने के बाद भजीजे चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस में मतभेद जमकर हुआ और मतभेद इस कदर हुआ कि लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान को  एनडीए में पांच सीट मिली, लेकिन चाचा पशुपति पारस को जगह नहीं दी गई. इसको लेकर दोनों के बीच काफी दूरियां बढ़ चुकी है, लेकिन अब चाचा पशुपति पारस दूरियां कम करने के फिराक में हैं. और भतीजे चिराग पासवान के चुनावी क्षेत्र हाजीपुर में प्रचार करने जाने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन इसके लिए चिराग पासवान को पहल करनी पड़ेगी. 

पशुपति पारस ने आज (10 मई) संवाददाता सम्मेलन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पूरी मजबूती के साथ हम एनडीए के साथ हैं और हर जगह चुनाव प्रचार में जा रहे हैं, लेकिन जब चिराग पासवान के चुनाव प्रचार में जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर निमंत्रण दिया जाएगा तो हम चिराग के चुनाव प्रचार में हाजीपुर जरूर जाएंगे.

'निमंत्रण का कर रहे हैं इंतजार'

पशुपति पारस ने कहा कि हम निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं अगर निमंत्रण मिलता है तो हम जरूर जाएंगे, लेकिन चिराग पासवान के नामांकन में नहीं जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे कोई भी कुछ कहा नहीं था. चिराग पासवान हवाई अड्डा से प्रतिदिन इसी रास्ते से आते-जाते हैं मैं यही कार्यालय में रहता हूं अगर उन्हें मेरी जरूरत होती तो एक बार भी आकर कहते कि चाचा चलिए नामांकन में चलिए या चुनाव प्रचार में चलिए, लेकिन चिराग ने कभी मुझे कुछ नहीं कहा. 

आगे उन्होंने कहा कि चिराग झूठ बोल रहे हैं कि मैं नामांकन में उन्हें बुलाया था अगर बुलाते तो मैं जरूर जाता. पारस ने कहा कि चिराग हमसे छोटे हैं मेरे भतीजे हैं वह हमसे बात करेंगे चुनाव प्रचार में आने के लिए तो मैं जरूर जाऊंगा. प्यासा कुएं के पास जाता है कभी कुएं को प्यास के पास जाते देखा गया है क्या? चिराग पासवान को जरूरत है अगर वह नहीं कहेंगे तो मैं नहीं जाऊंगा.

पीएम मोदी के रोड शो पर क्या बोले पशुपति पारस

13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाजीपुर में जनसभा करने वाले हैं. इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी तक मुझे कुछ कहा नहीं गया है. मैं प्रधानमंत्री या गृह मंत्री जी के कई कार्यक्रम में गया हूं, लेकिन मुझे बुलाया गया है तब मैं गया हूं. अभी तक मुझे बुलाया नहीं गया है तो ऐसे में कैसे जा सकता हूं? अगर बुलाया जाएगा तो मैं जरूर जाऊंगा. 12 मई को प्रधानमंत्री पटना में रोड शो करेंगे उसमें हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह भाग भाग लेंगे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारा लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय के सभी कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से जुटे रहेंगे .

बता दें कि 2 मई को चिराग पासवान ने हाजीपुर में नामांकन किया था. एनडीए के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे, लेकिन पारस नहीं गए थे पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा था कि हमने उन्हें निमंत्रण भिजवाया था लेकिन वह नहीं आए. इस पर पशुपति पारस ने खुलकर खंडन किया कि वह झूठ बोल रहे हैं हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है. मुझे कोई फोन कॉल भी नहीं आया है.

ये भी पढे़ं: Chirag Paswan: 'आरक्षण' के मुद्दे पर तेजस्वी और चिराग के बीच छिड़ी बहस, एलजेपी आर के नेता बहुत कुछ कह गए

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget