एक्सप्लोरर

पशुपति पारस को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'आप चिराग पासवान के खिलाफ बोलते हैं, बर्बाद...'

Pashupati Kumar Paras Death Threat: पशुपति पारस को उनके मोबाइल पर फोन आया था. रात में 12 बजे धमकी दी गई है. कहा कि किसका हाथ है ये तो सब जानते हैं.

पटना: केंद्रीय मंत्री और एलजेपी सांसद पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) को जान से मारने की धमकी मिली है. फोन करने वाले ने कहा है कि आप चिराग पासवान (Chirag Paswan) के खिलाफ बोलते हैं आपको हाजीपुर में घुसने नहीं देंगे, आपको बर्बाद कर देंगे, कालिख पोतेंगे. इस पूरे मामले में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने इसकी सूचना पार्लियामेंट थाने को दी है. साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को भी पूरे मामले को लेकर चिट्ठी लिखी है. बुधवार (23 अगस्त) को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पारस ने पूरा मामला बताया.

किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे हाजीपुर: पशुपति

पशुपति पारस ने मीडिया को बताया कि उन्हें एक अज्ञात के द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है. कहा कि दिल्ली में उनके निजी फोन पर करीब 12 बजे रात को धमकी दी गई. धमकी के सवाल पर पशुपति पारस ने कहा कि किसका हाथ है इन सबके पीछे ये तो सब जानते ही हैं. मेरे केंद्र में मंत्री बनने से कई लोगों को जलन है. एक-दूसरे जगह का सांसद मेरे क्षेत्र हाजीपुर आता है और कहता है कि ये मेरी कर्म भूमि है. उन्होंने कहा कि 2024 में किसी भी कीमत पर हाजीपुर नहीं छोड़ने वाले हैं.

'हम तीनों भाइयों में प्रेम था, बिहार के लोग जानते हैं'

पशुपति पारस ने कहा कि मंगलवार (22 अगस्त) की रात 12 बजे मोबाइल नंबर 9535526056 से फोन आया था. उन्होंने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं. पशुपति पारस ने कहा कि हम राम, लक्ष्मण और भरत तीन भाई थे. दुनिया नहीं जाने लेकिन बिहार के लोग जानते हैं कि हम तीनों भाइयों में कितना प्रेम था. अंतिम समय में जब रामविलास पासवान राज्यसभा चले गए तो उन्होंने बुलाकर कहा था कि हाजीपुर सीट खाली है तुम वहां से लड़ो. 

दो बार पशुपति पारस पर हो चुका है हमला

पशुपति पारस ने कहा कि देहात में एक कहावत है कि लोग अपने दुख से दुखी नहीं होता है दूसरे के सुख से दुखी होता है. जो जैसा कर्म करेगा वैसा फल देगा भगवान. लाख चिल्लाओगे लेकिन चिल्लाने से कुछ नहीं होगा. पारस ने यह भी कहा कि पार्टी टूटने के बाद उन पर दो बार हमला हो चुका है. केंद्र में मंत्री बनकर पहली बार हाजीपुर गए थे तो उस समय हमला हुआ था. बाबा चौहरमल मेला जाने के दौरान भी हमला हुआ था.

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे BSP सांसद, दानिश अली की मुख्यमंत्री से क्या हुई बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget