एक्सप्लोरर

Parkash Singh Badal Death: प्रकाश सिंह बादल के निधन पर बिहार में दो दिनों का राजकीय शोक, CM नीतीश की आई प्रतिक्रिया

Parkash Singh Badal Passes Away: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे 95 साल के थे.

पटना: पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया है. उनके निधन पर पीएम मोदी समेत देश के सभी नेताओं ने शोक जताया है. उनके निधन पर शोक जताते हुए बिहार में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. उनके निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. बिहार सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश सिंह बादल के सम्मान में 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है. 

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया- ''पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल जी का निधन दुःखद. उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. वे राजनीति में अपनी शुचिता के लिए जाने जाते थे. उनसे मेरा गहरा लगाव था.''


Parkash Singh Badal Death: प्रकाश सिंह बादल के निधन पर बिहार में दो दिनों का राजकीय शोक, CM नीतीश की आई प्रतिक्रिया

वहीं प्रकाश सिंह बादल निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा  'पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन का समाचार दुखद है.' राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के अनुभवी और संघर्षशील नेता शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन दुखद है. परमपिता से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों के लिए दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं.

जबकि बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा ''शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से पंजाब व राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आयी है। प्रकाश सिंह बादल जी एक कुशल प्रशासक एवं प्रख्यात राजनेता थे। मेरी आत्मीय संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।.''

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा- ''देश के वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ, शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन की खबर अति दुखद है। उनके निधन से देश ने एक संघर्षशील नेता खो दिया है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों के लिए दुःख सहने की शक्ति की कामना करता हूं. ''

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे 95 साल के थे. बादल के परिवार में उनके बेटे और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी सांसद बेटी परनीत कौर हैं. प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद को पांच बार संभाला

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में 'आनंद' की राजनीति! 'R' फैक्टर से 'M' को फायदा या नुकसान? | जानिए बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget