एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले आरिफ मोहम्मद खान, 'देश को PM मोदी पर भरोसा, प्रभावी कदम उठाए सरकार'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देश में उबाल है. विपक्ष ने सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है. बिहार के राज्यपाल ने भी सरकार से प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद जताई.

Bihar News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सरकार से प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा जताई. उन्होंने कहा कि देश को  प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा विश्वास है. राज्यपाल नवादा में धर्म और शासन व्यवस्था पर सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने लोकतंत्र को सभी शासन प्रणालियों में सर्वश्रेष्ठ बताया. राज्यपाल ने कहा, "गेरुआ रंग त्याग का प्रतीक है. स्वार्थ छोड़कर परमार्थ को अपनाने वाला व्यक्ति बेहतर बनता है."

भगवान राम का उदाहरण देते हुए राज्यपाल ने कहा, "सत्ता निश्चित समय के लिए आती है. आम जनता सत्ता की मालिक है. जनप्रतिनिधियों को 5 वर्षों के लिए सेवा का अवसर मिलता है." उन्होंने महाभारत से पांडवों के संघर्ष और कुंती के ज्ञान का भी उल्लेख किया. राज्यपाल ने 'धर्मेते ध्यानम बुद्धिह' श्लोक का उदाहरण देते हुए भारतीय संस्कृति में विद्यार्थी धर्म, गुरु-शिष्य धर्म की महत्ता बताई. खान ने कहा कि धर्म वह है जो समाज को एकजुट रखे. सभी का सम्मान करना और गरीब-कमजोर को आदर से जीने देना धर्म है.

वेद मर्यादित जीवन जीने की है सीख- राज्यपाल 

उन्होंने कहा, "भारतीय संस्कृति आत्मा के बंधन को मानती है और सभी जीवों पर दया का भाव रखती है. वेद मर्यादित जीवन जीने की सीख देती है." राज्यपाल के अनुसार जीवन का उद्देश्य आनंदित रहना है. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में पौराणिक कहानियों का चित्रण है. संविधान हमारी मान्यताओं और परंपराओं का केंद्र बिंदु है. राज्यपाल ने वेद से मर्यादित जीवन की सीख लेने की भी नसीहत दी.

'सभी वर्गों को समान संरक्षण देना शासक का धर्म'

शासक के कर्तव्यों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को समान संरक्षण देना शासक का धर्म है. राज्यपाल ने इसकी तुलना डॉक्टर से की, जो बिना भेदभाव सभी मरीजों का इलाज करता है. कार्यक्रम में उन्होंने नीतू की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सजग प्रतिनिधि की मांगों को कोई रोक नहीं सकता. कार्यक्रम की उद्घोषक दीपशिखा को राज्यपाल ने बेटी जैसा बताया. 

ये भी पढ़ें- 'अगर तेजस्वी का खेल बिगाड़ने की सोच रहे ओवैसी तो...', AIMIM के ऐलान पर RJD ने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget