एक्सप्लोरर

सरकारी आदेश के बावजूद पैक्सों का रवैया सुस्त, धान खरीद में देरी किसानों के लिए बन रही आफत

सुपौल के 181 पंचायतों में धान खरीद को लेकर पैक्स को निर्देश दिया गया है. सरकार द्वारा एमएसपी भी तय कर दिया गया है, लेकिन यहां के पैक्स धान खरीदने से पीछे हट रहे हैं. लिहाजा, जिले के किसान सरकार द्वारा तय एमएससी 1868 रुपये की जगह बाजार में कम दामों में धान बेचने को मजबूर हैं.

सुपौल: बिहार सरकार ने किसानों की धान अधिप्राप्ति के लिए सभी पैक्सों को आदेश दे दिया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने कहा था कि कृषि विभाग की साइट पर जो निबंधित किसान हैं उन्हें ऑटोमैटिकली निबंधित मानकर अधिप्राप्ति के लिए योग्य समझा जाए. सहकारिता विभाग को किसानों का अलग से निबंधन करने की जरूरत नहीं है. अधिक से अधिक किसान अपनी फसल की अधिप्राप्ति करा सकें और हमलोग अधिक से अधिक उपज की खरीद कर सकें.

हालांकि, बिहार के सुपौल में धान खरीद में सरकारी तंत्र जितना एक्टिव है, उतना ही जनता के वोट से चुने गये पैक्स सुस्त हैं. लिहाजा जिले में पिछले साल तो धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं ही हो सका था, इस बार भी धान खरीद लक्ष्य का पूरा होने पर संशय बरकार है.

कोसी के कछार पर बसे सुपौल जिले के जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत खेती ही है. मिथिलांचल में कोसी को धान का कटोरा भी कहा जाता है क्योंकि यहां प्रचूर मात्रा में पानी उपलब्ध है जो धान की फसल का पोषण करता है. यहां के किसान खेती कर लाखों टन धान तो उपजा लेते हैं, लेकिन इसे बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खाते फिरते हैं.

ऐसा नहीं है कि सरकार ने धान खरीदने के लिए व्यवस्था नहीं की है. सुपौल के 181 पंचायतों में धान खरीद को लेकर पैक्स को निर्देश दिया गया है. सरकार द्वारा एमएसपी भी तय कर दिया गया है, लेकिन यहां के पैक्स धान खरीदने से पीछे हट रहे हैं. लिहाजा, जिले के किसान सरकार द्वारा तय एमएससी 1868 रुपये की जगह बाजार में कम दामों में धान बेचने को मजबूर हैं.

बता दें कि सरकार द्वारा धान खरीद को लेकर 15 नवंबर से 30 मार्च का समय तय किया गया है और इसी बीच किसानों को गेहूं की बुआई भी करनी है. ऐसे में पैक्सों की लेट लतीफी के कारण उनको नुकसान झेलना पड़ रहा है. हालांकि, कुछ ऐसे भी किसान हैं जो सरकारी तंत्र की ओर टक टकी लगाये बैठे हैं.

सरकार ने सुपौल में धान खरीद का लक्ष्य 1.50 लाख मिट्रीक टन तय किया है. 15 नवंबर से धान खरीद की शुरुआत होने के बाबजूद 10 दिसंबर तक 1001 मीट्रिक टन की खरीद हुई है. जबकि डीएम ने 2000 मीट्रिक टन रोजाना धान खरीदने का लक्ष्य बनाया है. फिलहाल जिले के 181 पैक्स में 13 क्रियाशील हुए हैं. ऐसे में पैक्सों का सुस्त रवैया देखकर लगता नहीं कि इस बार भी धान अधिप्राप्ति का टारगेट पूरा हो पाएगा.

यह भी पढ़ें - 

बिहार पुलिस का एक्शन प्लान- अब IG, DIG स्तर के अधिकारी भी करेंगे रात में गश्त बिहार: सुशासन की खुली पोल, मुजफ्फरपुर में बार बालाओं के साथ डांस के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget