एक्सप्लोरर

Opposition Parties Meeting: 'लिट्टी-चोखा से लेकर...', विपक्षी बैठक में शामिल मेहमानों के लिए की गई खास व्यवस्था, जानें तैयारी

Opposition Meeting in Patna: पटना में होने वाली विपक्षी बैठक लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं, इसको लेकर पटना में सीएम नीतीश कुमार की देख रेख में खास तैयारी की जा रही है.

पटना: राजधानी पटना में विपक्षी बैठक (Opposition Parties Meeting) को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. 23 जून को बैठक होगी. इसके एक दिन पहले ही विपक्ष के कई राजनीतिक दिग्गज पटना पहुंच रहे हैं. इनके ठहराव के लिए खास व्यवस्था की जा रही है. इनके ठहराव की व्यवस्था मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित अतिथि शाला में की गई है. बताया जा रहा है कि अतिथि शाला में राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे. अतिथि शाला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बाहरी किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. वहीं, मेहमानों के खाने के लिए लिट्टी-चोखा, सिलाव का खाजा के साथ-साथ बाढ़ की लाई भी परोसी जाएगी. इसके साथ ही अन्य कई व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है.

अतिथि शाला में जोरों से चल रही है तैयारी

अतिथि शाला में मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है. अंदर सिर्फ काम करने वाले लोग ही जा रहे हैं. अतिथि शाला को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. रंग रोगन की व्यवस्था की जा रही है. पार्किंग में भी पेंट किए जा रहे हैं. कुल मिलाकर अतिथि शाला को काफी खूबसूरत बनाया जा रहा है. देश के कई मुख्यमंत्री इस अतिथि शाला में शिरकत करने वाले हैं और राजकीय अतिथि शाला के लिए यादगार पल होने वाला है.

मेहमानों के पसंद के बनेंगे व्यंजन

अतिथि शाला में सभी मेहमानों को खाने पीने की विशेष व्यवस्था की जाएगी. कौन मेहमान क्या खाएंगे? इसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के पीए एक दिन पहले आने वाले हैं और वही आदेश करेंगे कि क्या व्यंजन दिया जाएगा. उसको तैयार किया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहारी व्यंजन पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसमें सिलाव का खाजा, लिट्टी चोखा और पटना जिले के बाढ़ की लाई की स्वाद भी अन्य राज्यों से आए मुख्यमंत्री लेंगे. ममता ममता बनर्जी के पीए अतिथि शाला में आ चुके हैं और उन्होंने कई निर्देश भी दिए हैं तो वही अन्य कई मुख्यमंत्रियों के पीए आज पहुंचेंगे.

यातायात पुलिस भी अलर्ट

अतिथियों के स्वागत में कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. अतिथिशाला और मुख्यमंत्री आवास के चार मुहाने पर यातायात पुलिस की एक गाड़ी लगाई गई है, उसमें एक मशीन लगाया गया है, उस मशीन के जरिए इस रास्ते से गुजरने वाले कोई भी वाहन अगर तेज स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं तो उन पर फाइन काटा जा रहा है . यातायात पुलिस के आरक्षी मनोज कुमार ने बताया कि इस इस मशीन को लेकर हम लोग कई जगह पर रहते हैं लेकिन अभी दो दिनों तक अतिथि शाला और उसके आस पास ड्यूटी लगाई गई है. अतिथि शाला या मुख्यमंत्री आवास के आसपास कोई भी लोग 30 की स्पीड से ज्यादा गाड़ी चला रहे हैं उन पर इस मशीन में खुद फोटो खींचा जा रहा है वह फोटो यातायात थाना में भेजा जा रहा है, उन पर 2000 की फाइन की जा रही है. 

सूरक्षा को लेकर कई निर्देश

मनोज कुमार ने बताया कि आज सुबह से लगभग 200 लोग पर फाइन लगाया गया है .हम लोग उन्हें कोई रोक-टोक नहीं करते हैं उनका फाइन की नोटिस उनके पास चला जाएगा. इसके अलावा अतिथि शाला के आस-पास सड़क पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. बिहार सरकार के गृह विभाग किसी भी तरह की कोई भी चूक नही करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: Anand Mohan News: CM नीतीश के लिए 'भविष्यवाणी', आनंद मोहन की जुबानी, विपक्षी एकता पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
Embed widget