एक्सप्लोरर

Omicron Case in Bihar: ऑमिक्रॉन के खतरे पर बोले CM नीतीश- हम बहुत ज्यादा सावधान, तेजी से चल रहा वैक्सीनेशन का काम

सीएम नीतीश ने कहा, " कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन आया है. अभी तक बिहार में इससे पीड़ित लोगों का पता नहीं चला है. लेकिन खतरा तो है. दूसरे देशों में हमलोग देख रहे हैं कि ओमिक्रॉन का प्रभाव बढ़ा है."

Bihar Corona Update: देशभर में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ऑमिक्रॉन (Omicron) को लेकर अलर्ट जारी है. डब्ल्यूएचओ की ओर से गाइडलाइन मिलने के बाद भारत सरकार की ओर से भी गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. इधर, सभी राज्यों में भी सरकार द्वारा अपने स्तर से गाइडलाइन जारी किया गया है, जिसका सख्ती से पालन किया जा है. बिहार में ऑमिक्रॉन को लेकर पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है. विदेश से आने वाले लोगों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ऑमिक्रॉन को लेकर बरती जा रही सावधानी पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

नीतीश कुमार ने कही ये बात

एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हम ऑमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए अत्यधिक सतर्क हैं. बिहार में अब तक नौ करोड़ से अधिक कोरोना टीकाकरण किए जा चुके हैं. हम जल्द ही शत-प्रतिशत टीकाकरण का टारगेट हासिल कर लेंगे. 

 

Arrah News: मंदिर में हो रही थी युवक की शादी तभी पहुंच गई दो बच्चों की मां, यह देख दूल्हे-दुल्हन के उड़े होश

बिहार में बढ़ने लगा है कोरोना का प्रभाव

बता दें कि सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोरोना से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि इधर फिर से कोरोना का प्रभाव बढ़ने लगा है. खासकर पटना शहर में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. हमलोग इसको लेकर सतर्क हैं. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के सभी लोग इस मामले में सक्रिय हैं. हमलोगों का उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक जांच कराएं.

सीएम नीतीश ने कहा था, " कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन आया है. अभी तक बिहार में इससे पीड़ित लोगों का पता नहीं चला है. लेकिन खतरा तो है. दूसरे देशों में हमलोग देख रहे हैं कि ओमिक्रॉन का प्रभाव बढ़ रहा है. हम लोगों के यहां कोरोना संक्रमण बहुत नीचे चला गया था. उसके बाद फिर पिछले कुछ दिनों से देख रहे हैं कि बढ़ रहा है. इस बात को लेकर हमलोग बहुत ही सजग हैं.  इसके इलाज के लिए पूरा का पूरा इंतजाम है."

ट्रीटमेंट में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगे अगर कुछ होगा तो जैसे पहले अस्पतालों में बेड वगैरह की व्यवस्था की गई थी, उसी तरह से इस बार भी इंतजाम है. ट्रीटमेंट में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी. इसकी पूरी तैयारी है. जिस तरह से ट्रीटमेंट के लिए पहले तीन स्टेज में लोगों को रखा जाता है, वैसे ही पहले की तरह ही तैयारी की जा रही है. बाहर से आने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा है. ऐसे में सजगता की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें -

Laungi Bhuiyan: गांव के लोगों को रोजगार की सौगात देंगे 'कैनाल मैन' लौंगी भुईयां, पानी के लिए चीर डाला था पहाड़

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में शादी की तो नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को क्यों नहीं बुलाया? पटना में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget