एक्सप्लोरर

बिहार में बढ़ते अपराध से नीतीश के सहयोगी परेशान, बीजेपी विधायक ने वीडियो के जरिए कही ये बात

बीजेपी विधायक ने कहा कि जिला के लोग दहशत में हैं और 15 वर्ष पूर्व वाले जंगलराज का एहसास कर रहे हैं. अब तो लोग अंधेरे में अपने बच्चों को घर से निकलने भी नहीं दे रहे हैं.

सीतामढ़ी: बिहार में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सीएम नीतीश पर निशाना साध रही है. विपक्ष के नेता क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर सीएम नीतीश को सवालों के कठघरे में खड़ा करते दिख रहे हैं. लेकिन अब विपक्ष ही नहीं सीएम नीतीश के सहयोगी दल के नेता भी अपराध से परेशान होकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं. सूबे के सीतामढ़ी जिले के नगर विधायक मिथिलेश कुमार फेसबुक पर वीडियो शेयर कर क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के प्रति चिंता जाहिर की है. वहीं, दोबारा जंगल राज के आने की बात कही है.

अपराधियों में नहीं है पुलिस का भय

बीजेपी विधायक ने वीडियो शेयर कर कहा, " अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है. यही कारण है कि यहां (सीतामढ़ी) एक दिन में तीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. बैरगनिया में राकेश झा और रीगा में पांच साल के एक मासूम की हत्या कर दी गई. जबकि सोनबरसा में नगद लूट की घटना हुई. यह चिंता का विषय है."

उन्होंने कहा कि जिला के लोग दहशत में हैं और 15 वर्ष पूर्व वाले जंगलराज का एहसास कर रहे हैं. अब तो लोग अंधेरे में अपने बच्चों को घर से निकलने भी नहीं दे रहे हैं. वे इस मामले को सदन से सड़क तक उठाते रहेंगे. जबतक कि अपराध पर नियंत्रण के लिए कोई ठोंस कदम नहीं उठाया जाता है.

लूट करने वाले अपराधियों का होगा एनकाउंटर

उन्होंने कहा, " हत्या, दुराचार और लूट करने वाले अपराधियों का इनकाउंटर होगा, न कि पुलिस और जनता का." बता दें कि बीजेपी बिहार में जेडीयू के साथ गठबंधन के तहत सरकार में है. ऐसे में अपने ही सरकार के प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाकर बीजेपी विधायक ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उन्होंने जिले के मेजरगंज में दारोगा के एनकाउंटर के बाद सीएम नीतीश को पत्र लिखकर सीतामढ़ी एसपी को बदलने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें -

सदन में भड़के CM नीतीश तो उनके मंत्री ने दी सफाई, विपक्ष को गिनवाया सरकार का एक-एक काम बिहार: विधानसभा घेराव के लिए निकले NSUI के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पुलिस ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget