एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम नीतीश की इस चाल से बिहार विधानसभा में NDA को मिलेगा लाभ! बन गया है पूरा 'मास्टर प्लान'

Nitish Kumar News: बिहार में नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा शुरू करेंगे. आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर महिलाओं से संवाद, सरकारी योजनाओं की समीक्षा और महिलाओं की समस्याओं का निवारण होगा.

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार 15 दिसंबर से बिहार में यात्रा पर निकलने वाले हैं. यात्रा का नाम महिला संवाद यात्रा होगा. अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यात्रा अहम मानी जा रही है. इस यात्रा में नीतीश महिलाओं से संवाद करेंगे. महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे. महिलाओं को कितना लाभ हो रहा है इसका फीडबैक लेंगे. महिलाओं की समस्याओं को सुनेंगे. चुनाव को देखते हुए महिलाओं वोटरों को साधने की कोशिश होगी.

यात्रा के दौरान महिलाओं के कल्याण के लिए सीएम नीतीश बड़े फैसले भी ले सकते हैं. महाराष्ट्र में लाड़ली बहना योजना से एनडीए को लाभ हुआ. झारखंड में मैया सम्मान योजना से महागठबंधन को लाभ हुआ. सूत्रों के अनुसार नीतीश अपनी यात्रा के दौरान इसी तरह की किसी योजना का ऐलान कर सकते हैं जिसके तहत महिलाओं को हर महीने राशि दी जाएगी.

सीएम नीतीश की होगी यह 15 वीं यात्रा

नीतीश कुमार अपनी बिहार यात्रा के दौरान सात निश्चय एक एवं दो, जल जीवन हरियाली एवं अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे. बिहार में यह उनकी 15 वीं यात्रा होगी. नीतीश 2005 से मुख्यमंत्री हैं. तब से अब तक कुल 14 यात्रा कर चुके हैं. 15 जनवरी से शुरु होने वाली यात्रा की सरकारी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. यात्रा से जुड़े जिलों के पांच-पांच गांवों की जानकारी जुटाई जा रही है.

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी है. अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि यात्रा पर कोई भी निकाल सकता है. मेरा भी यात्रा पर हक है. उनका भी हक है. यात्रा पर सबका हक है. वहीं, नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में कितना विकास हो रहा है जनता देखी रही है.

जेडीयू के प्रवक्ता ने क्या कहा?

जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि 15 दिसंबर से नीतीश महिला संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं. इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए. नीतीश कुमार पहले भी कई यात्राओं पर निकल चुके हैं. जिससे सकारात्मक परिणाम निकले हैं. यात्राओं में सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हैं. योजनाओं को आकार देते हैं. नीतीश के नेतृत्व के कारण ही बिहार आज विकसित राज्य बनने की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के नालंदा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 61 बदमाशों को किया गया गिरफ्तार, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget