एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश कुमार आज चुने जाएंगे एनडीए के नेता, बीजेपी विधायक दल की भी होगी बैठक

एनडीए की बैठक में नीतीश के नाम पर मुहर लगेगी. जिसके बाद नीतीश राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगें.

पटना: बिहार में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायक दल की संयुक्त बैठक आज होगी. इस बैठक में नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुना जाएगा. बैठक दोपहर 12.30 बजे नीतीश कुमार के घर पर होगी. इससे पहले आज सुबह 10.30 बजे बीजेपी ऑफिस में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी.

पहली बैठक सुबह 10.30 बजे बीजेपी दफ्तर में होगी जिसमें पार्टी के नए विधायक अपना नेता चुनेंगे. इसके बाद 12.30 बजे मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई है जिसमें एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

बीजेपी कोटे से 18 से 20 मंत्री बन सकते हैं इन दोनों बैठकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि एनडीए की इसी बैठक में नीतीश के नाम पर मुहर लगेगी. जिसके बाद नीतीश राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगें.

इस बार चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटें जीती हैं जबकि जेडीयू की सीटें घटकर 43 रह गईं, इसलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बीजेपी का ही दबदबा होगा. सूत्र बता रहे हैं कि जेडीयू कोटे से 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं जबकि बीजेपी कोटे से 18 से 20 मंत्री बन सकते हैं.

सुशील मोदी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी बड़ी खबर ये भी है कि सुशील कुमार मोदी को दिल्ली तलब किया गया है. कहा जा रहा है कि सुशील मोदी को नई जिम्मेदारी देते हुए उपमुख्यमंत्री पद पर किसी दूसरे नेता को बैठाया जा सकता है. इधर, जेडीयू की बात करें तो इसके आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं इसलिए पार्टी को नए नामों पर विचार करना होगा.

एक तरफ जहां एनडीए में सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज है तो दूसरी तरफ विपक्ष अभी भी नीतीश पर मुख्यमंत्री पद से दूर रहने का दबाव बना रहा है. आरजेडी का कहना है कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है इसलिए नीतीश कुमार को जनादेश का सम्मान करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Bihar Election: आरजेडी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- चुनाव में हार से नहीं, 'हरवा' देने से हैं गुस्सा

बिहार: नीतीश कुमार ने गर्वनर को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने की कवायद शुरु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget