एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Tongue Slip: नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान, RJD पर हमले के चक्कर में अब क्या बोल गए? जानें

Bihar CM Nitish Kumar: दरभंगा के अलीनगर के तारडीह प्रखंड स्थित पोखर भिंडा स्टेडियम में नीतीश कुमार जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर खूब हमले किए.

Bihar CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे. मतदान को अपने पक्ष में लाने के लिए तमाम राजनीतिक दलों की ओर से हरसंभव कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में सोमवार (06 मई) को एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उनकी जुबान एक बार फिर फिसल गई.

दरभंगा के अलीनगर के तारडीह प्रखंड स्थित पोखर भिंडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ राजनीतिक संबंध का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हम लोग का संबंध 1995 से है. हालांकि, बीच में हमसे दो बार गलती हुई. लेकिन, जब उन लोगों (आरजेडी) ने गड़बड़ी की तो हमने उन्हें हटा दिया. अब हमने फैसला किया है कि हम इधर-उधर नहीं जाएंगे, सब बीजेपी के साथ रहेंगे.

जुबान लड़खड़ाई और...

इस दौरान नीतीश कुमार की जुबान भी लड़खड़ाई. उन्होंने कहा, "2005 से पहले बिहार में क्या था. लालू प्रसाद यादव पर इशारों-इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि इनलोग ने कौन सा काम किया. तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि हम तो दो बार उसको उपमुख्यमंत्री बना दिए, लेकिन, जब गड़बड़ी की तो हम हट गए... 1944 में. इसके बाद फिर 1995 में हम लोग एक साथ (बीजेपी के साथ) हुए, ये लोग (आरजेडी) कोई काम नहीं किया."

परिवारवाद और जंगलराज की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त शाम में कोई घर से निकलता था? डर के मारे कोई घर से नहीं निकलता था. अपने हटे तो बीवी को मुख्यमंत्री बना दिया. इन्होंने 9 बेटा-बेटी को पैदा किया, कितना बेटा-बेटी को बना दिया है. हम लोग परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देते, सबको अपना परिवार मानते हैं.

बीजेपी पर नीतीश कुमार ने ली चुटकी

सीएम ने कहा कि बिहार में जब दूसरा एम्स का प्रस्ताव आया तो हमने ही दरभंगा का नाम लिया था. हम लोग चाहते थे दरभंगा में एम्स हो जाए. पहले डीएमसीएच में जगह तय हुआ, लेकिन, बाद में हम लोग ने एक और जगह शोभन को तय किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले नई जगह को ये लोग नहीं मान रहे थे, अब सब लोग मान लिए हैं. दरभंगा में अब एम्स बनने वाला है.

यह भी पढ़ें- Bihar CM Nitish Kumar: अनंत सिंह के ऊपर वालों से भी हैं CM के रिश्ते! मंच से क्या बोले नीतीश कुमार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget