एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक बस से विधानसभा पहुंचे नीतीश कुमार, कहा- पर्यावरण के लिए है जरूरी

नीतीश कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें जहां आरामदायक हैं वहीं यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जरूरी हैं. उन्होंने कहा, मैं 2019 से खुद इलेक्ट्रिक कार का ही इस्तेमाल कर रहा हूं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्य के लोगों के लिए 12 इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा दिया. मुख्यमंत्री ने इन सभी बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मंत्रिमंडल के अन्य कई सदस्यों के साथ एक बस पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के संवाद भवन में झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया. इन बसों में 12 इलेक्ट्रिक बसों के अलावा 15 लग्जरी, 25 डीलक्स और 30 सेमी डीलक्स बसें शामिल हैं.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें जहां आरामदायक हैं वहीं यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से वातावरण में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की काफी जरूरत है. उन्होंने कहा, "मैं 2019 से खुद इलेक्ट्रिक कार का ही इस्तेमाल कर रहा हूं और कई मंत्री और अधिकारी भी इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब इलेक्ट्रिक बस भी आ गई है. फिलहाल 12 बसें आ गई हैं और कुल 25 बसें आनी हैं. इसी महीने में बाकी बसें भी आ जाएंगी." उन्होंने कहा कि अगर यह ठीक से चलीं तो आगे और भी और बसें मंगवाई जाएंगी.

इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन पटना में होगा

इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों के साथ बस पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फुलवारीशरीफ में निर्मित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का भी उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को बिहटा में निरीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र का शिलान्यास व बक्सर, गया और जहानाबाद के जिला परिवहन कार्यालय के नवनिर्मित भवनों का भी उद्घाटन किया.

परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन पटना में होगा. इसके अलावा ये बसें पटना-मुजफ्फरपुर और पटना-राजगीर के लिए भी चलाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार विधानसभा में दीवार से टकराई इलेक्ट्रिक बस, आज ही CM नीतीश ने किया है उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget