एक्सप्लोरर

विशेष दर्जे की मांग के बीच BJP से अलायंस पर JDU में पुनर्विचार की उठने लगी मांग, बढ़ी सियासी हलचल

BJP-JDU Alliance: केंद्र की मोदी सरकार को जेडीयू ने समर्थन दिया है. वहीं, इस बीच बीजेपी से रिश्ते को लेकर जेडीयू की मांग पर सियासी हलचल तेज गई है.

Nitish Kumar Party: जनता दल (यूनाइटेड) की जम्मू कश्मीर इकाई ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करने की अपील की. जेडीयू के प्रदेश महासचिव विवेक बाली ने यहां कहा, 'जम्मू कश्मीर में बीजेपी की गतिविधियों ने हमें हमारे नेता नीतीश कुमार से यह अपील करने के लिए बाध्य किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल रहने पर पुनर्विचार किया जाए.'

बीजेपी को लेकर क्या बोले विवेक बाली?

विवेक बाली ने कहा कि जेडीयू कश्मीर में इस्लामी विद्वानों को मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बीजेपी इन प्रयासों में कथित तौर पर बाधा डाल रही है. हम इन इस्लामी विद्वानों को मुख्य धारा में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें. हम उन्हें पीछे नहीं छोड़ सकते, लेकिन बीजेपी इसमें बाधा डालने के तरीके खोजती रहती है.

विशेष राज्य के मुद्दे पर सियासत गरमाई

वहीं, इधर बिहार में विशेष राज्य के मुद्दे पर सियासी माहौल गरमाया है. इस मुद्दे पर एनडीए में बिखराव दिख रहा है. दिल्ली में रविवार को सर्वदलीय बैठक की गई. इसमें जेडीयू नेता व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने केंद्र की मोदी सरकार से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्ज की मांग की है. झा ने हालांकि कहा कि यदि विशेष दर्जा संभव नहीं है तो विशेष वित्तीय पैकेज भी एक विकल्प हो सकता है. जेडीयू की विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने समर्थन किया. इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल ने भी इस सुर में सुर मिलाए. 

वहीं, एनडीए में शामिल 'हम' के संरक्षक जीतन राम मांझी ने इसको लेकर कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है. नीति आयोग ने इसका प्रावधान की खत्म कर दिया है. इस बीच सीएम नीतीश को लेकर दिए गए जीतन राम मांझी के बयान से बिहार में भूचाल मचा है. इसको लेकर कहा जा रहा है कि एनडीए में सब ठीक नहीं है और कई कयास भी लगाने शुरू हो गए हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर NDA में बिखराव तो JDU-RJD के मिले सुर, नई पटकथा की है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget