एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार कब लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ? तारीख तय, आया बड़ा अपडेट

Nitish Kumar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वो राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, अब शपत लेने की बारी है.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. 16 मार्च को नीतीश कुमार संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. 30 मार्च को उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. अब राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बारी है. ऐसा करते ही नीतीश कुमार उन नेताओं की लिस्ट में शूमार हो जाएंगे जो विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों के सदस्य रहे हों. इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और दिवंगत सुशील मोदी चारों सदन के सदस्य रह चुके हैं.

छह महीने तक रह सकते हैं सीएम!

बिहार की राजनीति में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ये है कि नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा कब देंगे. संविधान के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति राज्य के सदन का सदस्य रहे बिना भी छह महीने तक सीएम रह सकता है. अब क्या बिहार में भी ऐसा ही होगा, ये देखने वाली बात होगी.

बिहार: 'गलत करने वाले को सीधे गोली मारें', नालंदा में हुई छेड़खानी के मामले ने पकड़ा तूल

सीएम नीतीश ने दक्षता भवन का निरीक्षण किया

नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में भले निर्वाचित हो गए हों, लेकिन वे अभी भी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं. बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

मुख्यमंत्री ने छात्रों से की बातचीत

इस क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्लासरूम रूम में अध्ययन कर रहे छात्रों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया. उन्होंने छात्रों से मन लगाकर अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील करते हुए कहा कि आप बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें, इसके लिए दक्षता आवश्यक है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान के लिए संकल्पित है. बिहार के युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. 

बेटे निशांत ने कही ऐसी बात कि सुनकर गदगद हो जाएंगे नीतीश कुमार, 'अपराधी राज की…'

मुख्यमंत्री ने हिमाद्री छात्रावास का भी जायजा लिया साथ ही अन्य छात्रावासों की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली.मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर को व्यवस्थित रखने और यहां प्रशिक्षण पाने वाले छात्रों की सुविधाओं का ख्याल रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके, उनका भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए हम लोग कृतसंकल्पित हैं.

एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget