एक्सप्लोरर

फिर बैकफुट पर सरकार! स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर आया JDU का बयान, CM नीतीश लेंगे फैसला?

Bihar School Holiday Calender 2024: अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार के संज्ञान का ये निर्णय नहीं है. पिछली बार सुधार किया गया था दोबारा इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए थी.

पटना: बिहार में छुट्टियों को लेकर मचे घमासान के बीच अब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. मंगलवार (28 नवंबर) को जेडीयू नेता और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने इसको लेकर बयान दिया है. वह भी मान रहे हैं कि शिक्षा विभाग के 2024 वाले कैलेंडर में छुट्टियों की जो कटौती की गई है वह गलत है. जो परंपरा चली आ रही है उसके अनुसार मानना चाहिए.

अशोक चौधरी बोले- दोबारा नहीं होनी चाहिए थी गलती

अशोक चौधरी ने कहा कि पहले भी इस तरह हुआ था और जब हमारे नेता (नीतीश कुमार) के संज्ञान में मामला आया था तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुधार किया था. इस सवाल पर कि क्या आप मान रहे हैं कि बार बार ये गलती हो रही है? इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार के संज्ञान का ये निर्णय नहीं है. पिछली बार अगर नीतीश कुमार ने सुधार कर दिया था दोबारा इस तरह की गलती नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार के स्तर पर निर्णय नहीं है. नीतीश कुमार के संज्ञान में आते ही इसमें सुधार होगा.

अशोक चौधरी ने बयान देते हुए मीडिया से कहा कि जो परंपरा के अनुसार होता आया है उसे मानना चाहिए. बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए हिंदू विरोधियों के सवाल पर कहा कि कौन है जो हिंदू का ठेका ले लिया है? हम लोग कहां से आए हैं? हम लोग क्या हैं? हम लोग हिंदू नहीं हैं? टीका चंदन करके पूजा करके महादेव को प्रणाम करके निकले हैं तो हिंदू नहीं हैं? बीजेपी हिंदू की बात करती है तो हिंदू हो गई और बाकी लोग सबकी बात करते हैं तो वो दूसरे हो गए?

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

बता दें कि पहले भी छुट्टियों में कटौती को लेकर मामला सामने आया था. इसी साल 29 अगस्त को शिक्षा विभाग की ओर से संशोधित छुट्टी की सूची जारी की गई थी. इसमें सितंबर से दिसंबर तक पड़ने वाली 23 छुट्टियों को घटाकर 11 कर दिया गया था. इसके बाद विरोध हुआ तो सरकार ने कटौती के आदेश को वापस ले लिया था. एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar School Holiday Calendar 2024: स्कूलों में छुट्टियों की कटौती पर बवाल, क्या कहते हैं शिक्षक और छात्र? Ground रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget