एक्सप्लोरर

Girls Reservation: मेडिकल-इंजीनियरिंग में लड़कियों को आरक्षण देना भूले नीतीश? सुशील मोदी बोले- 3700 बेटियां रह जाएंगी वंचित

Sushil Kumar Modi attack on Nitish Kumar: सुशील कुमार मोदी का कहना है कि एनडीए सरकार की घोषणा को नीतीश कुमार ने भुला दिया है. मंगलवार को उन्होंने बयान जारी किया है.

पटना: क्या मेडिकल और इंजीनियरिंग में लड़कियों को आरक्षण देना नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भूल गए हैं? क्या 3700 बेटियां वंचित रह जाएंगी? इसको लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. मंगलवार को सुशील मोदी ने बयान जारी कर कहा कि राज्य के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के दाखिले में लड़कियों को 33 फीसद आरक्षण देने की एनडीए सरकार की घोषणा को नीतीश कुमार ने भुला दिया. इससे तीन हजार बेटियां इंजीनियर और 700 बेटियां डॉक्टर बनने से वंचित रह जाएंगी.

सुशील कुमार मोदी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर महिला आरक्षण लागू करने का आदेश निर्गत करें. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार (NDA Government) ने ही देश में पहली बार बिहार के स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण लागू किया. राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेज में कुल 9365 सीट है, जिसमें आरक्षण नहीं मिलने से लगभग तीन हजार छात्राएं वंचित रह जाएंगी.

'लड़कियों को भुगतना पड़ेगा खामियाजा'

आगे सुशील मोदी ने कहा कि राज्य के 11 सरकारी और सात निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कुल सीटें 2021 हैं. एक सरकारी और चार निजी डेंटल कॉलेज में कुल 270 नामांकन हो सकते हैं. इन मेडिकल और डेंटल कॉलेज की 2291 सीटों पर यदि 33 फीसद आरक्षण नहीं मिला, तो 700 लड़कियां डॉक्टर नहीं बन पाएंगी. सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार 14 महीने पहले की अपनी घोषणा को क्यों नहीं लागू कर पाए? इसका खामियाजा लड़कियों को भुगतना पड़ेगा. बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी लगातार सरकार पर हमलावर हैं. अब उन्होंने मेडिकल-इंजीनियरिंग में लड़कियों के आरक्षण को लेकर हमला बोला है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में फिर पोस्टर वार, बीजेपी और आरएसस पर JDU का हमला, लिखा- दीमक भगाओ, नीतीश को PM बनाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget