एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में फिर पोस्टर वार, बीजेपी और आरएसस पर JDU का हमला, लिखा- दीमक भगाओ, नीतीश को PM बनाओ

Bihar Poster War: इनकम टैक्स गोलंबर पर नीतीश की पार्टी जेडीयू की ओर से पोस्टर लगाया गया है. इसमें तंज कसते हुए बताया गया है कि बीजेपी और आरएसस का मतलब क्या है.

पटना: सियासी उलटफेर के बाद बिहार में महागठबंधन और बीजेपी (BJP) के बीच बयानबाजी के साथ अब पोस्टर वार भी शुरू हो गया है. दीपावली (Deepawali) और छठ (Chhath 2022) की बधाई के बहाने पटना में जेडीयू (JDU) ने बीजेपी और आरएसएस (RSS) पर हमला किया है. मंगलवार को पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर जेडीयू की ओर से एक पोस्टर लगाया गया है. इसमें नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पीएम बनाने की बात लिखी गई है.

पोस्टर के जरिए दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा की शुभकामना भी दी गई है. इसके साथ ही तंज कसते हुए बीजेपी और आरएसएस का फुलफॉर्म लिखा गया है. बीजेपी मतलब- "बेचकर जाएंगे पूरी". वहीं आरएसएस का मतलब लिखा गया है- "राष्ट्रीय सरकारी संपत्तियां". कुल मिलाकर जेडीयू ने बीजेपी प्लस आरएसएस का मतलब यह लिखा है- "बेचकर जाएंगे पूरी राष्ट्रीय सरकारी संपत्तियां".

पोस्टर को लेकर जेडीयू ने क्या कहा?

जेडीयू के नेता अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह ने एबीपी न्यूज को बताया- "हम लोग बिहार की जनता को त्यौहार की बधाइयां दे रहे हैं. इसके साथ-साथ बीजेपी के कारनामों को भी जनता के बीच पोस्टर के जरिए दिखा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसने बिहार को अलग पहचान दी है. बीजेपी लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है. यह पोस्टर के जरिए दिखाया गया है".

पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की भी तस्वीर लगी है. साथ में ललन सिंह, विजेंद्र चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार की भी तस्वीरें लगी हैं. पोस्टर के आखिरी हिस्से में लिखा गया है कि "जनता बेहाल, दीमक खुशहाल, दीमक भगाओ, नीतीश को पीएम बनाओ." यह भी लिखा गया है- "देश की सरकारी संपत्तियों में दीमक लग चुकी है".

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बगल में बैठे थे जीतन राम मांझी, नीतीश के फिर से पाला बदलने वाले उनके बयान पर तेजस्वी ने कही ये बात

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget