एक्सप्लोरर

'जो हमारे साथ...', नीतीश कुमार पर दिए गए आदित्य ठाकरे के बयान पर भड़की JDU, जानिए क्या कहा

Bihar News: जेडीयू के नेता राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि नीतीश कुमार करिश्माई मुख्यमंत्री हैं. इंडिया गठबंधन में हम लोग अब कभी नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार भी इस बात को बोल चुके हैं.

Bihar News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे कहा है कि जो हमारे, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ हुआ वह नीतीश कुमार के साथ भी भविष्य में हो सकता है. आदित्य ठाकरे इस बात का इशारा कर रहे हैं शिवसेना की तरह जेडीयू को भी बीजेपी तोड़ सकती है. चुनावी साल है. बिहार में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. इसको लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने गुरुवार (13 फरवरी) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में प्रतिक्रिया दी है. 

राजीव रंजन ने कहा कि जब सब कुछ खत्म हो गया उसके बाद क्यों आदित्य ठाकरे पछता रहे हैं? पूरे देश में इंडिया गठबंधन का वजूद खतरे में है. इंडिया गठबंधन में जो कोहराम मचा हुआ है उसको त्राहिमाम में आदित्य ठाकरे ने बदल दिया. जेडीयू एनडीए में कई वर्षों से है. कई चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़े और जीते हैं. नीतीश कुमार करिश्माई मुख्यमंत्री हैं. इस साल विधानसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में एनडीए 225 सीटें जीतेगा. इंडिया गठबंधन में हम लोग अब कभी नहीं जाएंगे. नीतीश कुमार भी इस बात को बोल चुके हैं.

'तेजस्वी के लिए अब कोई गुंजाइश नहीं'

लालू यादव के बयान पर राजीव रंजन ने कहा कि भगवान उनको लंबी आयु दे और वह बार-बार बिहार में एनडीए की सरकार देख सकें. तेजस्वी के लिए बिहार में अब कोई गुंजाइश नहीं है. लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव के नतीजे लालू देख लें. 2010 से भी खराब परिणाम आरजेडी के आएंगे. बता दें लालू ने कहा है कि उनके रहते बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती है.

आरजेडी ने कहा- 'सही बोल रहे आदित्य ठाकरे'

उधर आदित्य ठाकरे की ओर से सीएम नीतीश कुमार पर दिए गए बयान पर आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि आदित्य ठाकरे बिलकुल सही बोल रहे हैं. उनकी चिंता जायज है. चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र में शिंदे का मुख्यमंत्री नहीं बनाया. वही नीतीश कुमार के साथ भी होगा. सहयोगियों को बीजेपी खत्म कर देती है. ऐसे भी जेडीयू के अंदर बीजेपी के कई लोग हैं जो बीजेपी के इशारे पर जेडीयू को समाप्त करने के लिए काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Election 2025: बिहार में नहीं बन पाएगी NDA की सरकार? लालू प्रसाद यादव ने कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget