एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या फिर NDA के साथ जा सकते हैं नीतीश कुमार? BJP नेताओं के बयान पर विजय चौधरी ने कह दी बड़ी बात

Vijay Kumar Choudhary: बीजेपी के नेताओं के बयान पर सोमवार को विजय चौधरी ने बयान दिया. उन्होंने सीधा-सीधा बीजेपी पर हमला बोला. कहा उनको अपनी ताकत का एहसास हो गया है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने 9 अगस्त 2022 को बीजेपी से नाता तोड़कर आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बना ली थी. इसके बाद उन्होंने विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम तेज की और फिर इंडिया गठबंधन बनकर तैयार हुआ, लेकिन नीतीश कुमार को इसमें कोई पद नहीं मिला. ऐसे में पिछले कई दिनों से यह चर्चा हो रही है कि फिर नीतीश कुमार पलटी मार सकते है. एनडीए के साथ जा सकते हैं. इन सबके सोमवार (09 अक्टूबर) को जेडीयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने बड़ा बयान दिया है.

हालांकि सुशील कुमार मोदी, रवि शंकर प्रसाद समेत बीजेपी के कई बड़े नेता बार-बार यह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी का दरवाजा बंद है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हाल ही में पटना में यह बात कही थी. लगातार इस तरह के बयान पर विजय चौधरी ने कहा कि यह हास्यास्पद है. हमें प्रतिदिन सुनाई देता है कि बार-बार बीजेपी के नेता कहते हैं कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी का दरवाजा बंद है. हम यह जानना चाहते हैं कि बीजेपी के दरवाजे पर खड़ा कौन है? उनके दरवाजे पर कोई झांकने भी तो नहीं जाता है. फिर यह बार-बार क्यों कहते हैं कि उनके लिए दरवाजा बंद है?

'नीतीश कुमार को लेकर एनडीए के अंदर बेचैनी'

विजय चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि यह लोग कहते हैं कि दरवाजा बंद है, लेकिन एनडीए में जो सहयोगी पार्टी है वह बार-बार कहती है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है. तो इन लोग का अपने साथ ही विरोधाभास है. कोई कुछ बोलता है तो कोई कुछ बोलता है. इससे यह साफ दिख रहा है कि बीजेपी के अंदर या यूं कहा जाए कि नीतीश कुमार को लेकर पूरे एनडीए के अंदर कितनी बेचैनी बढ़ी हुई है.

आगे विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बीजेपी के नेताओं के बयान से तो यह साफ हो गया है कि ये लोग जितनी बार बोलते हैं कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद उतनी बार इनकी परेशानी बढ़ती है. यह लोग हर संभव फिराक में हैं कि नीतीश कुमार फिर से बीजेपी के साथ आ जाएं क्योंकि इनको अपनी ताकत का अंदाजा हो गया है. यह लोग जान रहे हैं कि बगैर नीतीश कुमार के बिहार में हम नहीं जीत सकते हैं इसलिए हमेशा ये लोग बयान देते हैं.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor News: लालू-राबड़ी ने बिहार को दिशाहीन कर दिया, तेजस्वी से भला नहीं होने वाला- बोले प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget